{"_id":"5e184f2d8ebc3e879a40a3d5","slug":"sandali-sinha-know-about-her-where-is-she","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 साल पहले हिट देकर गुमनामी की जिंदगी जी रहीं ये अभिनेत्री, ग्लैमर से दूर करना पड़ा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 साल पहले हिट देकर गुमनामी की जिंदगी जी रहीं ये अभिनेत्री, ग्लैमर से दूर करना पड़ा ये काम
साल 2001 में आई फिल्म 'तुम बिन' में मुख्य भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री संदली सिन्हा ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म के जरिए संदली का करियर रातोंरात चमक गया था हालांकि पहली फिल्म के बाद संदली कोई बड़ी हिट नहीं दे पाईं जिसके बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। 11 जनवरी 1973 को जन्मीं संदली आज कहां हैं और क्या कर रही हैं चलिए आपको बताते हैं।
2 of 5
संदली सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
संदली की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके कायल हो गए। इस फिल्म के जरिए संदली ने साफ संदेश दे दिया था कि वो इंडस्ट्री में टिकने के लिए आई हैं लेकिन इसके बाद संदली ने जो भी फिल्में कीं वो कुछ खास नहीं चलीं। जिसका नतीजा रहा कि उनका करियर ढलान पर आ गया और वो गुमनाम हो गईं।
3 of 5
संदली सिन्हा
'तुम बिन' के बाद संदली को कई और फिल्मों के मौके मिले लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरु हो गए। एक लीड हीरोइन से निकलकर संदली कब साइड हीरोइन की फेहरिस्त में आ गईं उन्हें भी खुद पता नहीं चला। फिल्म 'पिंजर' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' में संदली सिन्हा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया लेकिन साइड रोल होने की वजह से इन फिल्मों का उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदली सिन्हा
- फोटो : Twitter
जब संदली बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं तो उन्होंने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। शादी के बाद संदली ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। यहां भी कुछ ही फिल्में कर वो गायब हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
संदली सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
संदली आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई 'तुम बिन 2' में नजर आई थीं। इसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस था। इसके अलावा संदली अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बंटाती हैं। संदली के पति का बिजनेस हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। साथ ही वो कई फूड चेन भी चलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।