फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.0 में अक्षय कुमार का लुक देख बेटी नितारा ने दिया था मजेदार रिएक्शन, खुद किया खुलासा

Tue, 27 Nov 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar daughter nitara reaction on his look of 2.0
2.0
रजनीकांत और अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म 2.0 को रिलीज होने में सिर्फ 2 दिन बाकी हैं । यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगाी । अक्षय कुमार पहली बार साउथ की किसी फिल्म में काम कर रहे हैं । अक्षय कुमार फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे । वो क्रोमैन लुक में दिखेंगे ।


ये गेटअप पाने के लिए उन्होंने हैवी मेकअप लिया है । ट्रेलर और पोस्टर में अक्षय का लुक काफी डरावना नजर आ रहा है । जब अक्षय कुमार के लुक को उनकी बेटी नितारा ने देखा तो उसका रिएक्शन मजेदार था । दरअसल, नितारा अपने पापा को इस लुक में देखकर बिल्कुल भी नहीं डरीं । 

अक्षय ने कहा, 'मेरे लुक ने नितारा को डराया नहीं, क्योंकि मेरे मेकअप के दौरान वो आसपास रहा करती थी । उसने पूरा मेकअप प्रोसेस देखा है और वो जानती है कि उसके पिता के साथ कुछ किया जा रहा है । प्रोस्थेटिक्स प्रक्रिया मेरे लिए सचमुच कठिन थी ।'

'इसमें मुझे लगभग तीन-साढ़े तीन घंटे लग जाते थे । इस दौरान मुझे बिना कुछ किए चुपचाप बैठना होता था । तीन लोग मेरा मेकअप कर रहे होते हैं और मुझे धैर्य रखना होता था, जो मुश्किल था । मैं कहना चाहूंगा कि प्रोस्थेटिक्स की प्रक्रिया ने मुझे शांत और धैर्यवान बनाया है ।

अक्षय कुमार को मेकअप हटाने की प्रक्रिया में भी डेढ़ घंटा लग जाता था । वे इसे काफी दर्दनाक मानते थे । यहां तक कि शूटिंग के दौरान वे केवल लिक्विड डाइट पर थे । 2.0 रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है ।फिल्म 14 भाषाओं में रिलीज होगी । इसका बजट 600 करोड़ बताया जा रहा है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed