फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने भी नहीं दिया किसी बॉलीवुड स्टार को शादी का न्योता, शाहरुख-अक्षय को तो भूल ही जाओ

Tue, 27 Nov 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra will not invite any bollywood stars in her wedding
priyanka chopra nik jonas

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। शादी जोधपुर के उमेद भवन में होगी जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रियंका की शादी की ड्रेस भी फाइनल हो चुकी है और सभी तैयारियां जोरों पर हैं...लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रिंयका शादी सिर्फ परिवारजनों के बीच में ही करेंगी..इसका मतलब है कि देसी गर्ल की शादी में भी बॉलीवुड से कोई स्टार नजर नहीं आने वाला है...

priyanka chopra will not invite any bollywood stars in her wedding
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram

बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक, प्रियंका की इस शाही शादी में कोई बॉलीवुड स्टार्स नजर नहीं आएगा। साथ ही जिन स्टार्स के साथ प्रियंका ने फिल्में की है वो भी गेस्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं। बता दें कि शाहरुख और अक्षय के साथ अफेयर के चलते प्रियंका चोपड़ा की शादी में इन दोनों का मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में आना नामुमकिन है। 

priyanka chopra will not invite any bollywood stars in her wedding
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram

प्रियंका के बॉलीवुड से किसी स्टार्स को शादी में ना बुलाने की वजह यह है कि वह सिर्फ परिवारजनों के बीच ही यह पल शेयर करना चाहती हैं। प्रियंका का मानना है कि वह ज्यादा भीड़ इकठ्ठी नहीं करना चाहती हैं जिसकी वजह से वह उनकी देख-रेख में ही रह जाएंगी।ऐसे में निक जोनस के साथ हर पल को इन्जॉय कर सके इसलिए वह ऐसे फैसले पर आकर रुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra will not invite any bollywood stars in her wedding
priyanka chopra

इससे पहले खबर यह भी आई थी कि प्रिंयका ने ये तय किया है कि उनकी शादी की एक भी फोटो आसानी से पापाराज्जी (मीडिया) के हाथ न लग सकें इसके लिए महल तक जाने के लिए चॉपर का ही कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उम्मैद भवन के इंतजामों की एक फोटो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन शादी के बाद प्रियंका भी बॉलीवुड स्टार्स और अपने खास दोस्तों को पार्टी देंगी। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका ने इस पार्टी के लिए सोच रखा है जिसमें बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No pictures now with this chopper landing at umaid bhavan palace. For #priyankachopra #nickjonas wedding #priyankakishaadi

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
priyanka chopra will not invite any bollywood stars in her wedding
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra

स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, प्रियंका शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर में बैठ शादी भवन यानी उम्मैद भवन में उतरेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। बता दें कि  चॉपर 29 तारीख को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगा। लेकिन, मेहमान भी हेलिकॉप्टर से जाएंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed