{"_id":"5bfd1dc8bdec2241af665897","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-wedding-budget-in-umaid-bhawan-palace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की शाही शादी में एक दिन का खर्च होगा 65 लाख रुपए, करोड़ों लुटाने के बाद बारात लाएंगे निक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका की शाही शादी में एक दिन का खर्च होगा 65 लाख रुपए, करोड़ों लुटाने के बाद बारात लाएंगे निक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
priyanka nick
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के दिन करीब आ रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी । निक के भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर सोफी टर्नर भारत आ चुके हैं । शादी के लिए जोधपुर का उमेद भवन पैलेस बुक किया गया है ।
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : amar ujala
उमेद भवन में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं । साथ ही पूरा किला 3D लाइटों से सजा दिया गया है । इसी किले में 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रियंका-निक की शादी की रस्में चलेंगी । प्रियंका-निक की शाही शादी में करोड़ों रुपए खर्च होने का अनुमान है ।
Priyanka Nick party
- फोटो : Instagram
डीएनए की एक रिपोर्ट में प्रियंका-निक की शादी का एक-एक खर्च बताया गया है । प्रियंका की प्री-वेडिंग सेरेमनी जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत मेहरानगढ़ किले में होगी । कपल ने 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक मेहरानगढ़ किले को बुक किया है । इन 3 दिनों के लिए ये किला सैलानियों के लिए बंद रहेगा ।
The International Wedding of @priyankachopra and @nickjonas is fast approaching and we couldn’t be more excited. The stunning visual of the Umaid Bhawan Palace: 😍💕 #NPWeddingCountdown pic.twitter.com/h4WfSpuH04
— Priyanka & Nick 🔥 (@PrickFanClub) November 25, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका
प्रियंका और निक की फैमिली को लाने-ले जाने के लिए चॉपर बुक किया गया है। जोधपुर एयरपोर्ट से उम्मेद भवन तक यही चॉपर बार-बार चक्कर लगाएगा । पैलेस में 64 आलीशान कमरे और सुईट हैं । जिनमें 22 पैलेस रूम और 42 सुईट हैं । इस पैलेस को अब होटल की तरह चलाया जाता है ।
विज्ञापन
प्रियंका
एक दिन के लिए पैलेस रूम की कीमत 47, 300 हजार है । वहीं ऐतिहासिक सुईट के लिए 65,300 रुपए, रॉयल सुईट के लिए 1.45 लाख, ग्रांड रॉयल सुईट के लिए 2.30 लाख, प्रेजिडेंशियल सुईट के लिए 5.04 लाख रुपये देने होते हैं। इन कीमतों में टैक्स शामिल नहीं किया गया है ।