फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से कपिल शर्मा ने गिन्नी से तोड़ दिया था रिश्ता, शादी से पहले शेयर की लव स्टोरी

Tue, 27 Nov 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma share his love story with ginni chatrath before their get married
kapil sharma - फोटो : twitter
दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद शादी करने का अगला नंबर कॉमेडियन कपिल शर्मा का है । जी हां, कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं । कपिल और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर में होगी। 10 दिसंबर को जागरण होगा। इसके बाद चूड़ा सेरेमनी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और शादी का आयोजन होगा। 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा।
kapil sharma share his love story with ginni chatrath before their get married
Kapil Sharma
हाल ही में कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है। कपिल ने बताया कि जब गिन्नी के घर शादी का प्रपोजल गया था तो उनके पापा ने रिजेक्ट कर दिया था । कपिल ने बताया- 'मैंने एचएमवी कॉलेज जालंधर से पढ़ाई की है। मैं स्कॉलरशिप होल्डर था और थिएटर का नेशनल विनर था।'
 
kapil sharma share his love story with ginni chatrath before their get married
kapil sharma
'2005 में जब मैं आईपीजे कॉलेज में पढ़ता था तो पॉकेट मनी के लिए प्ले डायरेक्ट करता था। मैं स्टूडेंट्स का ऑडिशन लेने गिन्नी के कॉलेज गया। गिन्नी भी ऑडिशन देने आई थी और यहीं हमारी पहली मुलाकात हुई थी। उस वक्त गिन्नी 19 साल की और मैं 24 साल का था। लड़कियों के ऑडिशन में मैं गिन्नी से काफी इंप्रेस हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma share his love story with ginni chatrath before their get married
ginni - फोटो : instagram
'मैंने उसे ही लड़कियों के ऑडिशन लेने को कह दिया। जब हमने रिहर्सल शुरू की तो वो मेरे लिए खाना लेकर आने लगी। मुझे लगा कि ये सब वह मुझे रिस्पेक्ट देने के लिए कर रही है ।' जबकि बात तो कुछ और ही थी । गिन्नी को कपिल से पहली नजर में ही प्यार हो गया था । 
विज्ञापन
kapil sharma share his love story with ginni chatrath before their get married
ginni - फोटो : instagram
इसी वजह से गिन्नी, कपिल के लिए खाना लेकर जाती थी । एक दोस्त ने कपिल को बताया था कि गिन्नी उन्हें लाइक करती है । तब कपिल को यकीन नहीं हुआ था । एक दिन कपिल ने खुद ही गिन्नी से पूछा - 'क्या तुम मुझे लाइक करती हो और उसका जवाब हां था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed