अजय देवगन ने आज अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। अजय की यह फिल्म तमिल फिल्म 'कैथी' की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 12 फरवरी 2021 को रिलीज हो रही है। इस वैलेंटाइन वीकेंड पर ही दो बड़ी फिल्मों के रिलीज होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें जहां पहली फिल्म शकुन बत्रा की निर्देशित फिल्म होगी जिन्हें करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में हैं। वहीं कुछ समय पूर्व फिल्मकार आनंद एल राय ने भी यह घोषणा की थी कि अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'अतरंगी रे' भी इसी दौरान रिलीज होगी।
वैलेंटाइन डे 2021 पर पर होगी महाभिड़ंत, अजय देवगन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण के बीच होगा मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए इस खबर की पुष्टि की है कि वह तमिल फिल्म 'कैथी' के हिंदी रीमेक में मुख्य किरदार निभाएंगे। फिल्म के निर्माता एस. आर. प्रभु ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस खबर की पुष्टि की है। तमिल भाषा में फिल्म 'कैथी' पिछले साल ही रिलीज हुई थी, जिसमें तमिल स्टार कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था।
Yes, I’m doing the Hindi remake of the Tamil film Kaithi. Releases on February 12, 2021 🙏 @RelianceEnt @DreamWarriorpic @ADFFilms @Shibasishsarkar #SRPrakashbabu @prabhu_sr @Meena_Iyer
गौरतलब है कि अजय, अक्षय और दीपिका के अलावा भी आने वाले समय में कई फिल्मों के क्लैश कतार में है। पहले जहां अक्सर दो फिल्मों की भिड़त देखने को मिलती थी वहीं अब भारतीय सिनेमा जगत में तीन-तीन बड़ी फिल्मों की टक्कर का ट्रेंड शुरू हो गया है।
जहां पिछले साल दिवाली के मौके पर 'हाउसफुल 4', 'मेड इन चाइना' और 'सांड की आंख' रिलीज हुई थी। वहीं आने वाली ईद को सलमान खान की 'राधे', अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' और बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म 'फॉस्ट एंड फ्यूरियस 9' रिलीज हो रही है।
'चक दे इंडिया' के निर्देशक ने यशराज फिल्म्स के साथ फिर मिलाया हाथ, इस दिन होगी फिल्म की घोषणा