फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय ने दिए इतने करोड़, प्रियंका चोपड़ा ने भी की लोगों से अपील

Wed, 17 Jul 2019 11:52 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 17 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar donated 2 crore priyanka chopra appeal to cm relief fund for assam floods and kaziranga
Akshay Kumar and Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

फिल्मों के अलावा मदद के लिए सबसे आगे रहने वाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक फिर अपनी दरियादिली दिखाई है। असम में बाढ़ के कहर से हालात और खराब होते जा रहें हैं। ऐसे में अक्षय ने बाढ़ पीड़ितों के साथ-साथ जानवरों की मदद के लिए घोषणा की है और लोगों से भी सहायता करने की अपील की है। जानिए कितने करोड़ की मदद की है अक्षय ने?

akshay kumar donated 2 crore priyanka chopra appeal to cm relief fund for assam floods and kaziranga
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार असम में बाढ़ के हालत देखकर बहुत दुखी हैं इसलिए उन्होंने असम और काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। अक्षय ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी। 

akshay kumar donated 2 crore priyanka chopra appeal to cm relief fund for assam floods and kaziranga
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'असम में बाढ़ की वजह से हो रही हानि से दिल टूट गया है। वहां पर जितने भी इंसान और जानवर बाढ़ से जूझ रहे हैं, उन सभी को सपोर्ट की बहुत आवश्यकता है। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा रेस्क्यू के लिए 1-1 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं। आप सब से भी अपील है कि आप भी इसमें मदद करें।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar donated 2 crore priyanka chopra appeal to cm relief fund for assam floods and kaziranga
Priyanka Chopra - फोटो : social media

अक्षय के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर सीएम फंड में डोनेशन देने की अपील की है। प्रियंका ने लिखा- असम से आ रही खबरों से दुखी हूं। लोगों के बेघर होने का बहुत अफसोस है। मदद के लिए इन लिंक पर क्लिक करें।



 

विज्ञापन
akshay kumar donated 2 crore priyanka chopra appeal to cm relief fund for assam floods and kaziranga
assam - फोटो : ANI

असम के 33 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इसके चलते यहां 17 लोगों की मौत हुई है और 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित हुए हैं। हालांकि शिकार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed