{"_id":"5f01898290036b0f162cb44d","slug":"akshay-kumar-faces-nepotism-overnight-replaced-by-ajay-devgn-in-phool-aur-phool-aur-kaante","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार भी हुए थे नेपोटिज्म के शिकार, अजय देवगन की वजह से रातों रात इस फिल्म से कर दिया गया था बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार भी हुए थे नेपोटिज्म के शिकार, अजय देवगन की वजह से रातों रात इस फिल्म से कर दिया गया था बाहर
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। यही नहीं बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स और सितारों को भी निशाना बनाया रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान, भूषण कुमार को ट्रोल कर रहे हैं। नेपोटिज्म की इस बहस के बीच अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि किस तरह उन्हें एक अन्य अभिनेता की वजह से रातों रात फिल्म से बाहर कर दिया गया था।
Trending Videos
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के शुरुआती दिनों में अक्षय भी नेपोटिज्म का शिकार हो चुके हैं। फिल्म 'फूल और कांटे' से उन्हें ऐन वक्त पर निकाल दिया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय बताते हैं कि 'फिल्म फूल और कांटे में पहले मैं था। मैं फिल्म मेकिंग के दौरान वहां बैठा रहता था। फिल्म के जितने भी गाने बने थे नदीम श्रवण के साथ मैं वहां पर था। गाने की तैयारी चल रही थी। कुछ लोग हारमोनियम बजा रहे थे। मैं दूसरी ओर बैठकर सुन रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय आगे कहते हैं कि 'सिर्फ यही नहीं मैं कई फोटोशूट्स में था और गाने की मेकिंग के दौरान भी था। वो दिन खत्म हुआ, रात को बाकी काम करके तैयारी करके रख रहा था कि सुबह शूटिंग है। तभी फोन आया और कहा गया कि आप कल मत आना कोई और आ रहा है।'
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'फूल और कांटे' में अक्षय की जगह अजय देवगन को लिया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके सारे गाने लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। बता दें कि अजय देवगन बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन वीरू देवगन के बेटे हैं। वहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड के लिए आउटसाइडर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से डेब्यू किया। अगले ही साल 1992 में उनकी फिल्म 'खिलाड़ी' रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद अक्षय ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज अक्षय की गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।