सब्सक्राइब करें

यशराज की कास्टिंग डायरेक्टर पर पायल रोहतगी ने लगाए गंभीर आरोप, बताया एक मुलाकात के वसूले थे इतने रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 Jul 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Payal Rohatgi allegation on Yash Raj Films casting director shanoo sharma to pay 5000 rupees to her for one meeting
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हस्तियां लगातार सोशल मीडिया यूजर्स और चुनिंदा कलाकारों के निशाने पर हैं। अभिनेता की मौत के बाद कुछ सितारों पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद करने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वालीं अभिनेत्री पायल रोहतगी ने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर पर बड़ा आरोप लगाया है।

Trending Videos
Payal Rohatgi allegation on Yash Raj Films casting director shanoo sharma to pay 5000 rupees to her for one meeting
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने यशराज फिल्म्स और उनकी कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पायल रोहतगी ने वीडियो में खुलासा किया है कि एक मुलाकात के लिए शानू शर्मा ने उनसे पांच हजार रुपये वसूले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohatgi allegation on Yash Raj Films casting director shanoo sharma to pay 5000 rupees to her for one meeting
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल रोहतगी ने अपने वीडियो में कहा, 'बहुत से लोग मुझे कह रहे थे कि मैं अपना कोई पर्सनल अनुभव बताऊं, तो मैं आपको एक खास घटना के बारे में बताती हूं। शानू शर्मा, जिसका नाम उस लिस्ट में शामिल जिनसे मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। यह यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर हैं। जब मैं छोटे बजट की फिल्मों से बड़े बजट की फिल्मों में जाने का प्रयास कर रही थीं तब शानू शर्मा ने मुझसे मिलने से मना कर दिया था।'
 

Payal Rohatgi allegation on Yash Raj Films casting director shanoo sharma to pay 5000 rupees to her for one meeting
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला

पायल रोहतगी ने वीडियो में आगे कहा, 'मना करने के बाद जब मैंने बहुत अनुरोध और कोशिश की तो उन्होंने मुझसे एक मुलाकत के पांच हजार रूपये मांगे थे। जब यह कास्टिंग एजेंट उन लोगों के साथ ऐसा कर सकते हैं जिन्होंने थोड़ा-बहुत काम किया होता है तो इंडस्ट्री के अंदर तो ये नए लोगों के साथ क्या करते होंगे।'

विज्ञापन
Payal Rohatgi allegation on Yash Raj Films casting director shanoo sharma to pay 5000 rupees to her for one meeting
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल रोहतगी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राम- राम जी, मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि कैसे यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने मिलने के लिए मुझसे 5000 रुपये मांगे थे। मुलाकात में मैं अपना पोर्टफोलियो उनके साथ शेयर करना चाहती थी। सोचिए नए लोगों के साथ तो ये क्या करते होंगे।' अपने इस ट्वीट के साथ पायल रोहतगी ने हैशटैग बॉलीवुड माफिया का भी इस्तेमाल किया है।

पढ़ें: बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी सरोज खान ने दिखाया था अपनी कोरियोग्राफी का हुनर, ये थी उनकी हॉलीवुड फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed