तीन दशक से अधिक के करियर में, अक्षय कुमार ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। जहां खिलाड़ी कुमार ने अपने 31 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी, वहीं उन्होंने असफलताओं का अनुभव भी लिया है। हाल ही का उदारहरण ले लीजिए, 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' के फ्लॉप होने की वजह से अक्षय कुमार असफलता के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, इन असफलताओं की वजह से अक्षय कुमार की मार्केट वैल्यू प्रभावित नहीं हुई है, क्योंकि सुपरस्टार अब भी बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। कैसे? यहां समझिए....
Cuttputlli: फ्लॉप की हैट्रिक के बाद भी नहीं हटा अक्षय का चार्म, कठपुतली की फीस जान रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अक्षय को कठपुतली में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा गया था। रंजीत एम. तिवारी द्वारा निर्देशित, 2018 की तमिल फिल्म रतसासन की हिंदी रीमेक में रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका प्रीमियर सीधे डिज़्नी + हॉटस्टार पर 2 सितंबर को हुआ और आईएमडीबी की रेटिंग के हिसाब से यह अक्षय की 2022 की अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बन गई है।
| फिल्म | आईएमडीबी रेटिंग |
| कठपुतली | 6.0 |
| सम्राट पृथ्वीराज | 5.8 |
| बच्चन पांडे | 5.2 |
| रक्षा बंधन | 4.6 |
ओटीटी रिलीज की वजह से लोगों को लग रहा था कि फिल्म 'कठपुतली' का बजट अक्षय कुमार की अन्य परियोजनाओं की तुलना में कम रहा। लेकिन, नवीनतम रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि इस फिल्म को 150 करोड़ रुपये के भारी बजट में तैयार किया गया है। इतना ही नहीं, सामने आई रिपोर्ट्स से यह जानकारी भी प्राप्त हुई है कि 'कठपुतली' के लिए अक्षय कुमार की फीस, फिल्म के कुल बजट के 80 फीसदी के बराबर है। जी हां, आपने सही पढ़ा। कहा जा रहा है कि खिलाड़ी कुमार ने 'कठपुतली' के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'कठपुतली' के बाद उनकी अगली रिलीज 'राम सेतु' होने जा रही है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित, एक्शन-एडवेंचर फिल्म में मुख्य भूमिका में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा हैं। यह इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।