फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'ब्रह्मास्त्र' की अग्निपरीक्षा आज, साउथ की छोटे बजट वाली फिल्मों को दे पाएगी टक्कर!

Fri, 09 Sep 2022 08:15 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 09 Sep 2022 08:15 AM IST
विज्ञापन
Thursday box office report cobra karthikeya 2 sita ramam and brahmastra advance booking collection
ब्रह्मास्त्र, कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर बीते कई दिनों से साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। सिनेमाघरों में रिलीज हो रही कई टॉलीवुड फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ हिंदी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो रहा है। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद आज बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो रही है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा के सूखे को खत्म करेगी और ओपनिंग डे पर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। वहीं दूसरी ओर साउथ की फिल्में 'कोबरा', 'सीता रामम' और 'कार्तिकेय 2' भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म के क्या हाल रहे।

Thursday box office report cobra karthikeya 2 sita ramam and brahmastra advance booking collection
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा
चियान विक्रम ने अपनी फिल्म कोबरा का खूब प्रमोशन किया था, लेकिन इसका असर फिल्म पर कुछ खास दिखाई नहीं दिया। ओपनिंग डे पर 17 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली कोबरा अब सिनेमाघरों में टिक नहीं पा रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से नौवें दिन फिल्म ने महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

Thursday box office report cobra karthikeya 2 sita ramam and brahmastra advance booking collection
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
कार्तिकेय 2 भले ही छोटे बजट में बनी है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढिया प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने साउथ के बाद हिंदी में भी अच्छा कारोबार किया है। कार्तिकेय 2 का ये तीसरा हफ्ता चल रहा है और इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी मूवीज को पछाड़ दिया है। हालांकि अब फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से कार्तिकेय 2 का 27वें दिन का कलेक्शन महज 55 लाख रुपये रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday box office report cobra karthikeya 2 sita ramam and brahmastra advance booking collection
सीता रामम - फोटो : insta

सीता रामम
मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सीता रामम अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। दर्शकों के बीच फिल्म की पॉपुलरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया था, लेकिन हिंदी में इसको खास सफलता नहीं मिल पाई। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सीता रामम ने गुरुवार को 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Thursday box office report cobra karthikeya 2 sita ramam and brahmastra advance booking collection
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कल यानि 8 सितंबर को फैंस के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसके बाद कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई है तो वहीं कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में करीब 12.61 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, टिकट्स की बात करें तो पहले दिन मात्र हिंदी भाषा में ही फिल्म के 3,73,542 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने हिंदी भाषा में 2,68,336 टिकट बेचकर करीब 7.13 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा तीसरे दिन फिल्म के 1,81,933 टिकट बिक गए हैं और इसी के साथ फिल्म ने 6.38 करोड़ की कमाई कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed