फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के 'रुस्तम' की वर्दी होगी नीलाम, 24 घंटे में इतने करोड़ पहुंची बोली

Sat, 28 Apr 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar film rustom navy officer uniform auctioned price goes upto 2.5 crore within 24 hours
बॉलीवुड के 'रुस्तम' अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म में पहनी अपनी नेवी ऑफिसर की वर्दी को नीलाम करने वाले हैं। खास बात यह है कि 24 घंटे में इस वर्दी की जीतनी बोली लगाई गई है उसे देखकर तो यही लग रहा है कि वो पीएम मोदी के सूट में लगी 4.31 करोड़ की बोली को भी पीछे छोड़ देंगे।

 
akshay kumar film rustom navy officer uniform auctioned price goes upto 2.5 crore within 24 hours
अक्षय कुमार ने हाल ही में एक एनजीओ की मदद के लिए नया तरीका निकाला है।अक्षय ने जानवरों की भलाई और देखरेख से जुड़े अभियान को सपोर्ट करने के लिए लोगों को भी इस मुहिम में शामिल कर लिया है। जिसके लिए उन्होंने फिल्म 'रुस्तम' में पहने गए नेवी यूनिफॉर्म को नीलाम कर रहे हैं। 
 
 
akshay kumar film rustom navy officer uniform auctioned price goes upto 2.5 crore within 24 hours
इस नेवी यूनिफॉर्म की नीलामी से जमा की गई राशि जानवरों की भलाई के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने एक ट्वीट कर दी।उन्होंने लिखा, 'बेहद खुशी के साथ मैं ऐलान करता हूं कि अब आप मेरे रुस्तम में पहने गए असली नेवी यूनिफॉर्म को बोली लगा जीत सकते हैं। इस नीलामी में मिले पैसों से जानवरों की भलाई का काम किया जाएगा।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar film rustom navy officer uniform auctioned price goes upto 2.5 crore within 24 hours
अक्षय इस यूनिफॉर्म की ऑनलाइन नीलामी कर रहे हैं। इससे मिले धन को वे पशुओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले एनजीओ जेनिकाज ट्रस्ट को देंगे। नीलामी की शुरुआत 20 हजार रुपए से हुई थी, जो कि 24 घंटे में 2.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। ये नीलामी 26 अप्रैल से शुरू हुई है और 26 मई तक चलेगी।

 
विज्ञापन
akshay kumar film rustom navy officer uniform auctioned price goes upto 2.5 crore within 24 hours
फिलहाल अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी की शूटिंग में बिजी हैं। पिछले दिनों केसरी के सेट पर आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ था। उनकी '2.0', 'गोल्ड' और 'हाउसफुल 4' आने वाली फिल्में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed