{"_id":"5ae431c74f1c1b56098b6e0b","slug":"kareena-kapoor-khan-says-nobody-can-enacts-sanjay-dutt-like-ranbir-kapoor-for-the-movie-sanju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' का टीजर देख बहन करीना ने रणबीर कपूर को लेकर कही बड़ी बात, 'मुझे समझ नहीं आ रहा..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' का टीजर देख बहन करीना ने रणबीर कपूर को लेकर कही बड़ी बात, 'मुझे समझ नहीं आ रहा..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘संजू’ का पहला टीजर रिलीज होते ही लोगों ने फिल्म में रणबीर के लुक की काफी तारीफ की। फिल्म के टीजर में रणबीर का लुक देखकर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। जहां एक और इस टीजर को देखते ही लोग रणबीर के लुक की तरीफ करते थक नहीं रहे वहीं बहन करीना कपूर खान ने रणबीर के बारे में एक बड़ा बयान दे डाला है।
हाल में ही मीडिया से बातचीत के दौरान जब करीना कपूर से रणबीर कपूर की ‘संजू’ के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब देते हुए पहले करीना ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उसके बाद उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड का कोई भी दूसरा कलाकार संजय दत्त को स्क्रीन पर इस तरह से नहीं जी सकता था। मेरे मुताबिक तो रणबीर ही इस फिल्म के लिए सबसे अच्छी च्वाइस थे और टीजर देखकर यह साबित भी हो गया है।’
फिल्म- संजू
करीना कपूर खान फिल्म ‘संजू’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ ‘3 इडियट्स’ में काम कर चुकी हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। हालांकि रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी के साथ ‘संजू’ के लिए पहली बार हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म संजू
फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर के साथ-साथ दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल और परेश रावल जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 29 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त की पत्नी यानी मान्यता दत्त का रोल दीया मिर्जा निभा रही हैं, जबकि उनकी मां नरगिस के रोल में मनीषा कोइराला नजर आएंगी।
विज्ञापन
फिल्म-संजू
रणबीर कपूर को अपने फिल्मी करियर में 5 फिल्मफेयर मिल चुके हैं जिसमें बेस्ट मेल डेब्यू फॉर सांवरिया, बेस्ट एक्टर फॉर बर्फी और बेस्ट एक्टर फॉर रॉकस्टार शामिल हैं।'संजू' के टीजर को देखकर इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि क्या सच में किसी सुपरस्टार की जिंदगी में इतना कुछ हो सकता है?