फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल बाद 'भारत' में वापसी कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, 'बिगड़ैल महिला' बनने को हैं तैयार

Sat, 28 Apr 2018 03:14 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra on her upcoming Bollywood projects
priyanka chopra
बॉलीवु़ड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बात से तो हम सब अच्छे से वाकिफ है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' में प्रियंका नजर आएंगी। बीते दिनों इस बात की जानकारी खुद भाईजान ने ट्वीट कर दी थी। हाल ही में प्रियंका ने अपने आनी वाली फिल्मों को लेकर खुलकर बात की है।
Priyanka Chopra on her upcoming Bollywood projects
priyanka chopra
एक इंटरनेशनल मैगजीन से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मैंने दो फिल्मों को फाइनल किया है। एक है ‘अ किड लाइक जेक’। इसमें मैं एक बिगड़ैल महिला का किरदार निभा रही हूं, जो कि एक योगा गुरु है।' 
Priyanka Chopra on her upcoming Bollywood projects
Priyanka ChopraPriyanka Chopra
प्रियंका ने आगे बताया, 'मेरी दूसरी फिल्म सलमान खान की भारत है। जो कि एक भारतीय फिल्म है। यह एक दम बॉलीवुडिया फिल्म होगी, जिसमें खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। यह एक दम मसालेदार एंटरटेनर होगी। मैंने पिछले दो सालों से कोई भारतीय प्रोजेक्ट नहीं किया है, इसलिए मैं 'भारत' के लिए काफी उत्साहित हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra on her upcoming Bollywood projects
Priyanka Chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका हॉलीवुड प्रोजेक्ट को करना था। जिसमें 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग से लेकर एक फिल्म भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Priyanka Chopra on her upcoming Bollywood projects
सलमान और प्रियंका
अगर बात फिल्म ‘भारत’ की करें तो इस फिल्म का निर्देशन 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' का निर्देशन करने वाले अली अब्बास कर रहे हैं। इस फिल्म से सलमान और प्रियंका 10 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं । इससे पहले फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दोनों साथ नजर आए थे। यह प्रियंका की सलमान के साथ चौथी फिल्म है । 'मुझसे शादी करोगी' के अलावा 'सलामे इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में भी दोनों साथ काम कर चुके हैं । एक दशक के बाद दोनों को साथ देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed