फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन में इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा, जानिए फिल्म का नया नाम

Fri, 01 Jun 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar film Toilet Ek Prem Katha release in China
toilet ek prem katha

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती हैं। फिल्मों में कमाई की बात करें तो अक्षय भी आमिर और सलमान की राह पर चल पड़े हैं। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ को चीन में रिलीज करने की पूरी तैयारियां कर ली गई है।

Akshay Kumar film Toilet Ek Prem Katha release in China

जी हां, दरअसल बॉलीवुड एक्टर्स को चीन अब रास आने लगा है। आमिर खान ने तो पहले ही दिखा दिया कि वह ना केवल बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं बल्कि चीन में भी उनका दबदबा कायम है। उनकी पिछली कई फिल्में 'थ्री इडियट्स', 'धूम 3', 'पीके' और पिछले साल रिलीज हुई 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने जबरदस्त कमाई की है। 



 

Akshay Kumar film Toilet Ek Prem Katha release in China
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पोस्टर
अब अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' चीन में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को 8 जून को चीन में रिलीज किया जाना है। यह फिल्म चीन में ‘टॉयलेट हीरो’ के नाम से रिलीज होनी है। ‘सीक्रेट सुपरस्टार्स’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद साल 2018 में चीन में रिलीज होने वाली यह पांचवी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar film Toilet Ek Prem Katha release in China
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' कलेक्शन
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' एक हास्य-व्यंग्य फिल्म है जो ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के महत्व जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डालती है। फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed