{"_id":"613dddee8ebc3e3ee916a817","slug":"akshay-kumar-gets-heartfelt-condolence-letter-from-pm-modi-says-he-is-grateful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संवेदना: अक्षय कुमार की मां के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भेजा शोक संदेश, लिखा- संभालकर रखें उनकी यादें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संवेदना: अक्षय कुमार की मां के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भेजा शोक संदेश, लिखा- संभालकर रखें उनकी यादें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का बुधवार को मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में अभिनेता को सांत्वना संदेश देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें चिठ्टी लिखी थी और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की थी। अब प्रधानमंत्री के इस अंदेश पर अक्षय कुमार ने आभार जताया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए संदेश को साझा कर उनका शुक्रिया अदा किया है। शोक संदेश पत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने लिखा है, 'मेरे प्रिय अक्षय, यह सबसे अच्छा होता अगर मैं ऐसा पत्र कभी नहीं लिखता। एक आदर्श दुनिया में ऐसा समय कभी नहीं आना चाहिए था। आपकी माता जी अरुणा भाटिया के निधन की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ। आपने बहुत मेहनत और संघर्ष के बाद सफलता का स्वाद चखा है। आपने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से अपना नाम बनाया है और अपने लिए फेम कमाया है।'
पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, 'अपने सफर में, आपने सही मूल्यों और नैतिक शक्ति को बनाए रखा, जिससे आप आसानी से विपरीत परिस्थितियों को अवसरों में बदल सकते हैं और ये सीख आपके माता-पिता से मिली है। जब आपने अपना करियर शुरू किया, तो मुझे यकीन है कि रास्ते में आने वाले लोगों को संदेह हुआ होगा, लेकिन आपकी मां चट्टान की तरह आपके साथ खड़ी रहीं, उन्होंने सुनिश्चित किया कि आप हर समय दयालु और विनम्र बने रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
चिठ्ठी के आखिर में पीएम मोदी ने लिखा, 'अच्छी बात यह है कि उन्होंने अपने जीवन के दौरान आपको सफलता और स्टारडम की नई ऊंचाइयों को छूते देखा। आपने जिस तरह से उनकी देखभाल की, वह बेहद प्रेरणादायक है, उन्होंने पूरी तरह से यह जानकर दुनिया छोड़ दी कि उनका प्यारा बेटा भारत के सबसे प्रशंसित और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक है। ऐसे दुख की घड़ी में शब्द कम पड़ जाते हैं, उनकी यादों और विरासत को संजोकर रखें और उसे गौरवान्वित करते रहें। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं।'
4 of 5
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी की चिट्ठी को साझा करते हुए लिखा, 'मां के निधन के बाद मिले सभी शोक संदेशों के लिए आप सभी का आभारी हूं। मेरे और मेरे दिवंगत माता-पिता के लिए समय निकालने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री का आभारी हूं। ये सुकून देने वाले शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे, जय अम्बे।'
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम है। बता दें अक्षय के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी एक बहन भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।