बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने हाल ही में अपनी दोस्त और अभिनेत्री नुपुर अलंकार के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। इसी के साथ रेणुका ने फिल्म इंडस्ट्री से भी नुपुर की मदद की गुहार लगाई थी। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बात की जानकारी भी रेणुका ने दी है।
अक्षय कुमार ने की इस अभिनेत्री की दोस्त की मदद, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुका शहाणे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पोस्ट किया है। रेणुका ने ट्वीट्स के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम को बताया है। रेणुका ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'उन लोगों की नरमदिली के बारे में क्या कह सकती हूं, जिन्होंने इस भयानक दौर में मेरी दोस्त नुपुर की मदद की, जिनकी परेशानियां पीएमसी बैंक संकट, मां की खराब तबीयत और लॉकडाउन ने दोगुनी कर दी थीं। आज मैं आप सबकी प्रशंसा करना चाहती हूं और इसके साथ यह अपील भी कि अब योगदान बंद कर दें।'
What can I say about the kindness of all who've helped my friend Nupur through this horrible time brought about by #PMCBankCrisis combined with her mother's ill health & lockdown in our industry. Today I want to appreciate all of you & appeal to not contribute any further. 1/7
रेणुका ने लगातार सात ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है। रेणुका ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी इंडस्ट्री से एक एंजल ने नुपुर की मदद की, जिसकी वजह से उनकी मां को बेहतर इलाज मिल सका। इस एंजल ने बिना किसी तारीफ की उम्मीद के पहले भी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और वर्कर्स की मदद की है। उन्होंने फेसबुक पर मेरा मदद मांगने वाली पोस्ट पढ़ा था। उन्होंने राणा जी (आशुतोष राणा) को फोन करके डिटेल्स मांगी, जो मैंने उन्हें बता दीं। उन्होंने पूछा कि नुपुर को कितना चाहिए। मैंने उन्हें धनराशि बता दी। उन्होंने कहा, हो जाएगा। उन्होंने जितनी जरूरत थी, उससे अधिक देकर मदद की।'
An angel from our film industry has helped Nupur with a staggering help that will help Nupur's mother get the the best possible treatment. This angel has already helped so many actors, workers from the film industry without any expectation of even a thank you in return. 2/7 He read about my fb post asking for help on Twitter. He called Ranaji for details about what I had shared. He asked how much Nupur needed. I told him the amount she had asked for and he told me that it will be done. And it was & topped up with more. 3/7
रेणुका ने ये भी बताया कि जब उन्होंने उस एंजल को धन्यवाद कहा तब उन्होंने मराठी में कहा, 'कृपया मुझे धन्यवाद ना दें। उनकी मां ठीक हो जाएं। बस काफी है।' रेणुका ने अपने आखिरी ट्वीट में अक्षय कुमार के टैग करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। साथ ही रेणुका ने उनको दुआ देते हुए लिखा, 'मैं दुआ करती हूं, आपको और आपके परिवार को सभी खुशियां और सफलता मिले। सच में ऋणी।'
I thanked him for his generosity and he said only one sentence in Marathi, " मला धन्यवाद नको, तिची आई बरी व्हायला पाहिजे, बस" ("Please don't thank me, her mother should get well, that's it"). 4/7 At a time when there is this raging debate about people not being their for each other, this angel has proved that there are gems like him who will stand by someone in need, someone who they have never met or worked with. 5/7 My gratitude to this immensely generous, compassionate angel is boundless & forever. This angel is none other than superstar @akshaykumar A man with a heart of pure, unadulterated gold. 6/7
गौरतलब है कि बीते 11 जून को रेणुका शहाणे ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा था कि नुपुर अलंकार का पैसा पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक के घोटाले में फंस गया है और इस समय उनकी बीमार मां के इलाज के लिए पैसे की जरूत है, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ उन्होंने नुपुर के लिए मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि अब उन्होंने लोगों से कहा है कि अब मदद ना करें क्योंकि जितनी जरूरत थी उससे ज्यादा की आर्थिक मदद नुपुर को मिल गई है।
Thank you is too small an expression to express my gratitude @akshaykumar ji. I am so moved by your kindness. I hope you and your family are blessed with every happiness & success possible always. Truly indebted 🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽 7/7
पढ़ें: सुशांत की मौत का यकीन नहीं कर पा रहे हैं मनोज बाजपेयी, कहा- 'लॉकडाउन के बाद लौट आएंगे ऋषि, इरफान और सुशांत'