सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

होली को लेकर अक्षय कुमार ने किया ऐसा ट्वीट कि हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- ईद पर भी यही बोलेंगे?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar got trolled for posting lets not play holi celebrate at home users asking for boycott
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

होली के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स रंग खेलते नजर आ रहे हैं और साथ ही अपने फैंस को भी होली की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के बहुत से सितारों के होली खेलने के तस्वीर सामने आ रही है। इसी बीच अक्षय कुमार का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग उनके बॉयकॉट में ट्वीट कर रहे हैं और साथ ही उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बताते हैं क्या है इस ट्रोलिंग की वजह।

Trending Videos
Akshay Kumar got trolled for posting lets not play holi celebrate at home users asking for boycott
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल अक्षय कुमार को उनके होली ट्वीट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। अक्षय ने होली पर ट्वीट किया, 'डू मी ए फेवर लेट्स नॉट प्ले होली। अपने और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए घर पर होली खेलें। आप सभी को होली की शुभकामनाएं'।अक्षय के इस संदेश का मकसद था लोगों को कोरोना के लिए सतर्क करना। उनके अलावा दूसरे सेलेब्स ने भी कोरोना की वजह से ऐसे संदेश भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar got trolled for posting lets not play holi celebrate at home users asking for boycott
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

हालांकि अक्षय कुमार का ये कहना कि लेट्स नॉट प्ले होली यानी होली मत खेलो लोगों को काफी बुरा लगा। इसके बाद से ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। वहीं ट्विटर पर #पूर्ण_बहिष्कार _अक्षय कुमार हैशटैग ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'अक्षय के इस ट्वीट को जल्दी से सेव कर लो। ईद के मौके पर अक्षय कुमार ये बोलते तो बिल्कुल दिखाई नहीं देंगे कि ईद मत मनाओ। परिवार की सुरक्षा के लिए इसे घर पर ही मनाओ और लाखों मासूम जानवरों की हत्या मत करो'।




Akshay Kumar got trolled for posting lets not play holi celebrate at home users asking for boycott
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

हालांकि कुछ लोगों ने अक्षय कुमार का समर्थन भी जताया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि अक्षय के ट्वीट का गलत मतलब निकाला जा रहा है। पहली लाइन उनके गाने से बनी है और दूसरी लाइन में वो कोरोना से सुरक्षा की वजह से ऐसा कह रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग अक्षय को ट्रोल कर रहे हैं वहीं कुछ उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।




विज्ञापन
Akshay Kumar got trolled for posting lets not play holi celebrate at home users asking for boycott
akshay kumar - फोटो : social media

वहीं अक्षय ने एक और तस्वीर भी साझा की है जिसमें वो बेटी नितारा संग होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। अक्षय और उनकी बेटी दोनों के चेहरे पर गुलाल लगा है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, 'जो लोग आपके दिल का हिस्सा है उनके साथ त्यौहार मनाने से बढ़कर कोई खुशी नहीं है'। अक्षय के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।






अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed