फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के इस करीबी की मौत, इमोशनल पोस्ट साझा कर लिखा- यकीन नहीं होता...

Mon, 12 Sep 2022 03:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 12 Sep 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar hair dresser milan jadhav died actor shares emotional note
अक्षय कुमार अपने हेयर ड्रेसर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार साल भर बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अक्षय कुमार के लिए ये साल कुछ सही नहीं है। उनकी एक के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है। फिल्में हिट हो या फ्लॉप अक्षय कुमार किसी ने किसी फिल्म की शूटिंग में अक्सर बिजी रहते हैं। ऑडियंस का मनोरंजन करने से पहले वह पर्दे के पीछे खूब तैयारी करते हैं। उनके डायलॉग्स, बालों, और मेकअप के पीछे कई लोगों का हाथ होता है, लेकिन वह कभी नजर नहीं आते।

akshay kumar hair dresser milan jadhav died actor shares emotional note
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की जिंदगी में भी एक ऐसे शख्स हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। दरअसल अभिनेता के हेयर ड्रेसर मिलन जाधव का निधन हो गया है। मिलन अक्षय के साथ पिछले 15 साल से काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद अक्षय काफी इमोश्नल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। 

akshay kumar hair dresser milan jadhav died actor shares emotional note
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने अपने हेयर ड्रेसर के संग सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उनके बालों को संवारते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा- अपने फंकी हेयर स्टाइल और स्माइल की वजह से आप हमेशा भीड़ में सबसे अलग नजर आते थे। हमेशा इस बात का ख्याल रखते थे कि मेरा एक भी बाल इधर से उधर न हो। मिलन जाधव 15 साल से ज्यादा समय तक मेरे हेयर ड्रेसर रहे। अभी भरोसा नहीं हो रहा कि तुम हमारे साथ नहीं हो। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा मिलानो...ओम शांति।


विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar hair dresser milan jadhav died actor shares emotional note
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर तमाम फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार सेट पर अपने स्टाफ और क्रू मेंबर्स के साथ अच्छा रिलेशनशिप साझ करते हैं। हम्बल नेचर की वजह से अभिनेता सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि अपने स्टाफ के भी पसंदीदा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed