बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों देश से बाहर हैं। वह स्कॉटलैंड में अपनी आने वाली 'बेल बॉटम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करके फैंस से माफी मांगी है।
इस वजह से अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी, कहा- 'मैं पढ़ और देख रहा था कि...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बीते नौ सितंबर को अक्षय कुमार ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों और फैंस ने खिलाड़ी कुमार को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते अक्षय कुमार फैंस और करीबियों की शुभकामानओं का तुरंत जवाब नहीं दे सके। जिसके लिए अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से माफी मांगी है।
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने फैंस से माफी मांगी और जन्मदिन की बधाई देने के लिए शुक्रिया अदा भी किया है। अक्षय कुमार ने वीडियो में कहा, 'सबसे पहले मैं चाहूंगा कि आपसे माफी मांगू कि तीन दिन बाद जवाब दे रहा हूं, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि मैं इस वक्त स्कॉटलैंड में हूं और बेल बॉटम की शूटिंग कर रहा हूं। बीच में मेरा बर्थडे आ गया। अच्छा समय परिवार के साथ बिताने को मिल गया। इसके साथ में मिला आप सबका ढेर सारा प्यार।'
अक्षय कुमार ने वीडियो में आगे कहा, 'मैं अपने सारे अंक्कीएंश को तहे-दिल से बहुत शुक्रिया कहना चाहता हूं। इस साल ऐसे मुश्किल समय में भी आपने मेरा जन्मदिन इतने अच्छे से मनाया। मैं पढ़ और देख रहा था कि कोई फैन क्लब ने अनाज बांटा। किसी ने पेड़ उगाया। किसी ने रक्तदान किया। कइयों ने भारत की वीर पर जाकर आर्थिक मदद की।'
Ek baat bolun, #DirectDilSe bolun thank you to all my Akkians 🙏🏻
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
वीडियो के आखिरी में अपने एक फैन का जिक्र करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'मेरे एक फैन हैं रमेश जी, जो वर्षों से नंगे पैर घूम रहे हैं। मैं रमेश जी आपसे दरख्वास्त करूंगा कि आप चप्पल पहन लीजिए। नंगे पैर मत घूमिए। कोरोना का वक्त है, आपके परिवार पर असर पड़ सकता है। कभी राजस्थान आया, तो आपसे मुलाकात होगी। एक बार आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। जैसे मैं कहता हूं- आप हैं, तो मैं हूं।' सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती का खुलासा, बताया सुशांत सिंह राजपूत को कहां और कैसे लगी थी ड्रग्स की लत