फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली के मौके पर अक्षय ने 103 शहीदों के परिवारों को भेजी अनमोल खुशियां

Sun, 22 Oct 2017 04:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 22 Oct 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar helps martyrs family during Diwali Festival
अक्षय कुमार - फोटो : File Pic
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार सैनिकों और शहीदों को लेकर हमेशा आगे रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दिवाली के मौके पर शहीदों के परिवारों को न सिर्फ पत्र भेजा, बल्कि आर्थिक सहायता भी की। जानें, दिवाली के मौके पर अक्षय ने कैसे किया ये नेक काम...
Akshay Kumar helps martyrs family during Diwali Festival
अक्षय कुमार का पत्र - फोटो : Jansatta
अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर 103 शहीदों के परिवारों को पत्र भेजे। खिलाड़ी कुमार ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हर परिवार को 25 हजार रुपए का चेक देने के साथ एक प्यारा सा संदेश भी भेजा। आगे जानें, अक्षय ने क्या संदेश लिखा...
Akshay Kumar helps martyrs family during Diwali Festival
अक्षय कुमार
इसका आईडिया स्पेशल इंस्पेक्टर जनरल विश्वास नांगरे को इस दिवाली पर शहीदों के हर परिवार को मिठाई भेजने का आईडिया आया। जिनके कहने पर 103 शहीदों के परिवार की लिस्ट तैयार की गई। नांगरे का ये आईडिया अक्षय कुमार को भी बहुत पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar helps martyrs family during Diwali Festival
अक्षय कुमार
अक्षय ने हर शहीद परिवार को खत में लिखा कि ‘हमें आपके परिवार पर बहुत गर्व हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कुर्बानी दी। मुझे पता है कि इस दिवाली पर आप अपने परिवार को बहुत याद कर रहे हैं। मगर बस मैं आपसे इतना ही कहना चाहता हूं कि साहस के साथ अपने नए साल की शुरुआत कीजिए। बच्चों के लिए कुछ छोटे उपहार और मिठाईयां भेज रहा हूं। इसे स्नेह से स्वीकार कीजिए।’
विज्ञापन
Akshay Kumar helps martyrs family during Diwali Festival
akshay kumar filmfare awards
अक्षय कुमार जम्मू कश्मीर में हुए उरी हमले के बाद जवानों के परिवारों की मदद के लिए कई कोशिशें करते देखे जा चुके हैं। 
शहीदों के परिवार के लिए अक्षय की नई पहल, शुरू किया 'भारत के वीर' फंड
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed