बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
'घायल' अक्षय ने भी की सूर्यवंशी की शूटिंग, इस अभिनेत्री से प्यार करते हैं शाहरुख, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग के दौरान अक्षय हुए घायल
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं। मुंबई में चल रही शूटिंग के दौरान अक्षय घायल हो गए। बावजूद इसके अक्षय ने फिल्म की शूटिंग जारी रखी। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक एक सीन के दौरान उनकी बांह में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें फिजियोथैरेपिस्ट ने ब्लैक टेप बांध दिया, जिससे उनके मसल्स में खिंचाव ना आए। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में कटरीना कैफ हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
दबंग 3 का नया गाना हुआ रिलीज
सलमान खान की दबंग फ्रैंचाइजी की फिल्म दबंग 3 क्रिसमस के खास मौके पर दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म से जुड़े गाने और पोस्टर्स सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में सलमान ने अपनी फिल्म का नया गाना 'यू करके' रिलीज कर दिया है। इस गाने को खुद सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। हालांकि मेकर्स ने अभी गाने के ऑडियो वर्जन को ही रिलीज किया है। बीते दिन फिल्म का बिहाइंड का सीन वीडियो रिलीज किया गया था। वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। वीडियो में प्रभुदेवा से लेकर सई मांजरेकर फिल्म और सलमान के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे सभी ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब
प्रियंका चोपड़ा कर रहीं फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड
बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग करने के लिए दिल्ली आई हुई हैं। प्रियंका इस दौरान अपनी फैमिली के साथ भी वक्त बिता रही हैं। उन्होंने अपनी फैमिली के साथ कजिन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं। नेटफ्लिक्स के लिए बन रही इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे, दोनों ही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन एक अरसे के बाद दिल्ली आई प्रियंका दिल्ली के खाने का पूरा लुत्फ उठा रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो पान खाती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट में डीजर्ट खाते हुई दिखी थी।
'चेहरे' की नई रिलीज डेट हुई तय
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'चेहरे' की नई रिलीज डेट आ गई है। ये फिल्म अब सिनेमाघरों में 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म रूमी जाफरी के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म की रिलीज डेट बदलने की वजह डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म से क्लैश बताई जा रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं। नई रिलीज डेट आने की वजह से अब फिल्म का विकी कौशल की फिल्म 'भूत पार्ट वन' से भी क्लैश टल गया है। बता दें कि फिल्म चेहरे पहले 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली थी।