बिग बॉस के सीजन 13 के दूसरे पड़ाव के पहले वीकेंड के वार में इस बार में सलमान खान के निशाने पर सीधे तौर पर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला रहेंगे। शो की शुरुआत से खुद को पंजाब की कटरीना कैफ कहने वाली शहनाज को लेकर सलमान पर फेवर करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार शहनाज के खेल को फेल भी सलमान खान ही करेंगे। साथ ही, सिद्धार्थ शुक्ला को भी सलमान से फटकार मिल सकती है। एक कंटेस्टेंट घर से बेघर भी हो सकता है।
BB 13: शहनाज के खेल को फेल करेंगे सलमान, सिद्धार्थ शुक्ला पर सीधे होगा 'वीकेंड का वार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में बीता हफ्ता बहुत हंगामेदार रहा। सिद्धार्थ शुक्ला से खींचतान में माहिरा और पारस को चोट लगी। बिग बॉस ने जहां सिद्धार्थ को आने वाले दो हफ्तों के लिए सीधे सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। वहीं दूसरी तरफ शेफाली जरीवाला घर की नई कैप्टन बन गईं। इन सब के बीच शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई गलतफहमी ने भी सबका ध्यान खींचा और इसका निपटारा खुद वीकेंड के वार में सलमान खान करेंगे।
आज के एपिसोड के लिए बिग बॉस की ओर से जारी प्रोमो में दिखाया गया है कि इस बार वीकेंड के वार में कुछ बड़ा होने वाला है। प्रोमो में घर में इस हफ्ते में जो कुछ भी हुआ वो सबको दिखाया गया है। इसी के साथ प्रोमो में सलमान खान की एंट्री होती है और वो सीधे बात करते हैं शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला से। सलमान खान शहनाज से कहते हैं कि जब लोग घर में रहते हैं तो एक कनेक्शन तो होता ही है चाहे कोई लड़ाई क्यों न हुई हो।
प्रोमो में सलमान खान को निराश होते हुए भी दिखाया गया है। सलमान शहनाज से कहते हैं 'very sad'। प्रोमो को देखकर लगता है सलमान इस बार घर के सदस्यों से खुश नहीं हैं और जब भी ऐसा हुआ है घर के अंदर कोई न कोई बम जरूर फटा है। घर में इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला ने टास्क के दौरान हद पार कर दी थी। सिद्धार्थ इतने ज्यादा आक्रामक हो गए थे कि उन्होंने माहिरा को खींचातानी में जोर से धक्का दे दिया था। बिग बॉस उन्हें सजा भी देते हैं।
शहनाज ने भी इस बार हदें पार कीं। इससे नाराज होकर बिग बॉस ने खुद अपनी तरफ से शहनाज को एक सप्ताह के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया था। दरअसल, शहनाज ने बिग बॉस के आदेश को मानने से मना कर दिया था। सलमान का इन दोनो ही मामलों पर क्या रिएक्शन होगा यह आज देखने वाला होगा। इसके अलावा इस सप्ताह नॉमीनेट हुए सात सदस्यों में से वोटों के आधार पर किसी कंटेस्टेंट को बाहर करने का फैसला भी आ सकता है।
Ghar ke badle dynamics aur drama par kya hogi @beingsalmankhan ki raaye? Dekhiye aaj raat 9 baje on #WeekendKaVaar.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @AmlaDaburIndia @bharatpeindia #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/d5ryYMfdtU