फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल के हुए मलाइका-अरबाज के बेटे, अभिनेत्री ने क्यूट तस्वीर शेयर कर लिखा खास मैसेज

Sat, 09 Nov 2019 06:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 09 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora and Arbaaz Khan Son Arhaan Turns 17 Actress Shares Adorable Pic
Malaika Arora, Arhaan khan - फोटो : instagram

अपने स्टाइल और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वालीं मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अरहान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आज 9 नवंबर को अरहान का जन्मदिन हैं और इस खास मौके को मलाइका ने अपनी पोस्ट से और भी ज्यादा खास बना दिया है। मलाइका ने अपनी और अरहान की फोटो का कोलार्ज शेयर किया है। जहां एक तस्वीर में नन्हें अरहान मलाइका की गोद में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह मां से साथ खड़े हैं।

Malaika Arora and Arbaaz Khan Son Arhaan Turns 17 Actress Shares Adorable Pic
Malaika with son Arhaan - फोटो : Social Media
मलाइका ने इस तस्वीर के साथ लिखा- 'और इस तरह मेरा बेबी ब्वॉय 17 साल का हो गया। हमारा पहला बच्चा। तुम मेरी ताकत और कमजोरी हो अरहान और सबसे ज्यादा प्यारे व समझदार। लव यू अपने हिस्से के प्यार और किस के लिए मैं हमेशा तुमको पकडूंगी। इससे डील करो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

N jus like that my baby boy turns 17..... our first born . You are my strength n my weakness arhaan and jus the most loving ,understanding and sensible . LOVE YOU ( I will always grab you for my share of hugs n kisses ... deal with it )♥️♥️♥️

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

Malaika Arora and Arbaaz Khan Son Arhaan Turns 17 Actress Shares Adorable Pic
अरहान - फोटो : instagram
मलाइका के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अरहान के पिता और मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान ने भी अपने बेटे की मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

17 today 🥳❤️🤗

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora and Arbaaz Khan Son Arhaan Turns 17 Actress Shares Adorable Pic
Arhaan Khan, Malaika and Arjun Kapoor - फोटो : file photo
मलाइका और अरबाज ने 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया। शादी के 4 साल बाद मलाइका ने अरहान को जन्म दिया। मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी जिंदगी में जो कुछ भी हो रहा है वो उससे अपने बेटे को कभी अनजान नहीं रखती हैं। यहां तक कि अर्जुन के साथ रिलेशनशिप की बात भी उन्होंने अपने बेटे को बताई है।
 
विज्ञापन
Malaika Arora and Arbaaz Khan Son Arhaan Turns 17 Actress Shares Adorable Pic
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया के चैट शो में मलाइका ने प्रेग्नेंसी के बारे में भी कई बातें बताईं थीं। उन्होंने कहा था- 'मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि 'नहीं तुम्हें करना पड़ेगा। इसके 40 दिन बाद ही मैंने शूटिंग शुरू कर दी थी।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed