बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर एंकर मनीष पॉल जल्द नया टीवी शो को लेकर आ रहे हैं। उनके इस शो का नाम 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' होगा। जल्द छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले इस शो में अक्षय कुमार ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
शो के सेट पर बेहोश होकर गिरने वाला था अली असगर का साथी, अक्षय कुमार ने बचा ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' के सेट पर अभिनेता अली असगर और एक सह कलाकार रस्सी पर लटके शो के सीन की शूटिंग कर रहे होते हैं तभी अली असगर के साथ मौजूद सह कलाकार बेहोश हो जाता है और रस्सी पर ही लटक जाता है। उसे इस हालत में देख सेट पर मौजूद सभी लोग मदद के लिए आगे आते हैं, वहीं अक्षय कुमार कूदकर उसके पास जाते हैं और रस्सी से उतारने में सभी की मदद करते हैं।
@AkshayKumar help save an artist who fell unconscious on the sets of @ManishPaul03's new show. pic.twitter.com/j5s9iiV23T
सह कलाकार को बचाते हुए अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए खिलाड़ी कुमार की तारीफ भी कर रहे हैं। बात करें अक्षय कुमार की फिल्मों की तो इन दिनों वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर देखने को मिला वहीं वह इन दिनों सूर्यवंशी और 'लक्ष्मी बम' को लेकर चर्चा में हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
गुरुवार को अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' से एक नया और काफी दमदार पोस्टर सामने आया है। अक्षय ने अपने इस लुक को शेयर किया है, जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी, गले में ताबीज और बड़ी सी बिन्दी लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके चेहरे का हावभाव किसी नाराजगी की कहानी साफ कह रहा है।
फिल्म 'लक्ष्मी बम' के पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। अक्षय ने लिखा- वह ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी। सोशल मीडिया पर इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है। अक्षय पहली बार किसी फिल्म में ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं।
पढ़ें: मनीष पॉल के गेम शो के पहले मेहमान होंगे अक्षय कुमार, इस वजह से खिलाड़ी कुमार ने भरी हामी