फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल बाद एक साथ ये दोनों एक्टर देंगे 'गुड न्यूज', एक दूसरे का हाथ पकड़े मड आइलैंड में हुए स्पॉट

Sun, 07 Apr 2019 09:20 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 07 Apr 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan spotted together in Madh Island while shooting Good news
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक साथ कई फिल्में की है। आखिरी बार यह दोनों स्टार 'कमबख्त इश्क' (Kambakkht Ishq) फिल्म में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद साल 2015 में 'गब्बर इस बैक' में करीना नजर आई थीं लेकिन उनका केमियो था। वहीं अब यह जोड़ी एक साथ 10 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग के दौरान  दोनों को मड आइलैंड पर देखा गया। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan spotted together in Madh Island while shooting Good news
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter

तस्वीरों में दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। करीना डेनिम शर्ट के साथ डेनिम जींस में दिखीं तो वहीं अक्षय काले रंग की टी-शर्ट में नजर आए। यह दोनों अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। 

Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan spotted together in Madh Island while shooting Good news
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter

फिल्म 'गुड न्यूज' की कहानी मैरिड कपल की है जो पहला बच्चा करने की कोशिश कर रहे हैं। तैमूर के जन्म के बाद से करीना की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले करीना कपूर खान 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी थीं। 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan spotted together in Madh Island while shooting Good news
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter

फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। लंबे समय बाद इस फिल्म में दर्शकों को अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों दोनों एक्टर्स 'अजनबी', 'कमबख्त इश्क', 'टशन', 'बेवफा', 'तलाश' और 'ऐतराज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।

विज्ञापन
Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan spotted together in Madh Island while shooting Good news
Kesari - फोटो : file photo

अक्षय कुमार की बात करें तो उनकी फिल्म 'केसरी' कुछ दिन पहले रिलीज हुई थी। केसरी में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। यह फिल्म अब तक कुल 137.7 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म को अक्षय की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिलहाल यह देखना होगा कि फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा कब तक पार कर पाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed