फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दबंग 3' में साधुओं के साथ डांस करते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल

Sun, 07 Apr 2019 08:58 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 07 Apr 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Dabangg 3 Salman Khan dancing with Sadhu video leaked
Salman Khan Dabangg 3 set - फोटो : twitter

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। आए दिन सेट से सलमान खान की कई तस्वीरें आई हैं। वहीं अब सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान साधुओं के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Dabangg 3 Salman Khan dancing with Sadhu video leaked
Dabangg 3 - फोटो : twitter

इस वीडियो में सलमान 'दबंग 3' के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में सलमान पानी के बाहर खड़े हुए डांस कर रहे हैं तो वहीं साधू पानी में हाथ जोड़े खड़े दिखाई दिए। यह वीडियो मेहश्वर अहिल्या फोर्ट का है। कहा जा रहा है कि 'दबंग 3' फिल्म की शूटिंग का मध्यप्रदेश के माहेश्वर और मांडलेश्वर में 13 दिनों का शेड्यूल है।  
 



 

Dabangg 3 Salman Khan dancing with Sadhu video leaked
Salman Khan Dabangg 3 set picture - फोटो : twitter

इस बीच फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो इस बार 'दबंग' की दोनों सीरीज की तरह 'दबंग 3' में एक आइटम नंबर होगा। जानकारी के मुताबिक 'दबंग 3' के आइटम नंबर की एक्ट्रेस को लेकर मेकर्स चेहरे की तलाश कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अब तक दो एक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं, जिसमें मौनी रॉय और सनी लियोनी का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dabangg 3 Salman Khan dancing with Sadhu video leaked
Salman, Mouni and Sunny Leone - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभु देवा और अरबाज सनी लियोनी को कास्ट करना चाहते हैं जबकि सलमान मौनी रॉय को। अभी तक नाम फाइनल नहीं हुआ है। सलमान खान मौनी रॉय को काफी मानते हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस सीजन 12' के दौरान भी मौनी कई बार सलमान के साथ स्टेज शेयर करते हुए दिखाई दी थीं। 'दबंग 3' फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही इस फिल्म से विवाद जुड़ गया है। 

विज्ञापन
Dabangg 3 Salman Khan dancing with Sadhu video leaked
Dabangg 3 film shivling controversy - फोटो : twitter

दरअसल, 'दबंग 3' की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ। तस्वीर में शिवलिंग को तख्त से ढका गया था। इतना ही नहीं शिवलिंग पर तख्त लगाकर लोगों को नाचते हुए और शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए भी दिखाया गया था। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई लोगों ने सलमान को निशाने पर ले लिया। इस तस्वीर के आधार पर लोगों ने शूटिंग का विरोध भी किया। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर शिवलिंग पर लगे तख्त को हटा दिया गया। मामले में सलमान को सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। सलमान के कहा- 'मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed