{"_id":"613845cefc3b39531a5d8d41","slug":"akshay-kumar-mother-death-jacqueline-fernandez-and-other-celebs-express-grief","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar Mother Death: अक्षय के जन्मदिन के एक दिन पहले चल बसीं उनकी मां, सितारों ने जताया शोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar Mother Death: अक्षय के जन्मदिन के एक दिन पहले चल बसीं उनकी मां, सितारों ने जताया शोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुधवार की सुबह अक्षय कुमार के लिए बेहद दुख भरी साबित हुई। उनकी मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें कि अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। अरुणा भाटिया के निधन पर सेलेब्स शोक जता रहे हैं और अक्षय कुमार को ढांढस बंधा रहे हैं।
सितारों ने जताया दुख
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने दुख व्यक्त करते हुए रोने वाला और दिल टूटने वाला इमोजी पोस्ट किया। साथ ही मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अक्षय की मां के निधन पर दुख जाहिर किया। फिटनेस एक्सपर्ट दीक्षा मलिक ने भी अक्षय कुमार को इस मुश्किल घड़ी में मजबूत रहने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, 'सर, मजबूत बने रहिए'। उनके अलावा बहुत से फैंस अक्षय कुमार की मां के निधन की खबर सुनकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
बता दें कि अक्षय कुमार ने भारी मन से पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति'।
3 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब
- फोटो : instagram
हाल ही अभिनेता ने मां की तबीयत खराब होने पर फैंस से दुआओं की अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की सेहत के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। आप सभी की हरेक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार को जब अपनी मां के सेहत की जानकारी मिली थी तो वे यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए थे। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव था। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया था लेकिन अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं।अक्षय कुमार का गुरुवार को जन्मदिन है लेकिन उनकी मां जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही उन्हें छोड़कर चली गईं। अक्षय अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। अक्षय के लिए उनकी मां ही सब कुछ थीं और उनके निधन से वो असहनीय दर्द महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मां के साथ अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम है। बता दें अक्षय के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी एक बहन भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।