पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' की हुई दुर्गति का असर अब उनकी आने वाली फिल्मों पर दिखने लगा है। अक्षय कुमार की चार फिल्में 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे' और ‘बेलबॉटम’ रिलीज की कतार में हैं। इनमें सबसे पहले 'सूर्यवंशी' का नंबर है, जिसके मार्च महीने में रिलीज होने के पूरे आसार बन चुके हैं। इसी के चलते हाल ही में फिल्म 'बेलबॉटम' के रिलीज की तारीख आगे खिसकने की खबरें आई थीं, लेकिन अब पता चला है कि फिल्म 'बेलबॉटम' के निर्माता इसे सीधे ओटीटी पर ही रिलीज कर देने की बातचीत शुरू कर चुके हैं।
बॉक्स ऑफिस पर अब अक्षय का अक्षय से घमासान, 'बेलबॉटम' के ओटीटी की राह पकड़ने से मुंबई में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' को इसके निर्माता जैकी भगनानी और वाशु भगनानी ने 2 अप्रैल 2021 को रिलीज करना चाहते थे। लेकिन, अक्षय के नाम वाली पिछली दो फिल्मों का हश्र देखा जाए तो ओटीटी पर बहुत बुरा हुआ है। पहली फिल्म 'लक्ष्मी' रही जिसको ताव में आकर दर्शकों ने पहले दिन तो खूब देखा लेकिन दूसरे दिन किसी ने पूछा भी नहीं। और, दूसरी फिल्म उनके निर्माण में बनी 'दुर्गामती' रही जिसको न दर्शकों ने पूछा और न समीक्षकों ने।
अक्षय की पिछली दो फिल्मों का प्रदर्शन भले बॉक्स ऑफिस पर उनकी ब्रांडिंग पर ज्यादा असर न डाल पाए लेकिन 'बेलबॉटम' के निर्माताओं को डर है कि इस साल उनकी फिल्म को अब रिलीज की सही विंडो मिल पाना मुश्किल है। वह अपनी इस जासूसी थ्रिलर फिल्म को अप्रैल की बजाय जून के महीने के आस-पास रिलीज करने की तैयारी शुरू कर चुके थे, लेकिन अब भी ये तय नहीं है कि ‘सूर्यवंशी’ देखने के बाद दर्शकों का मन किस करवट बैठेगे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह अक्षय कुमार ही थे जो सबसे पहले अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' के कलाकारों हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और लारा दत्ता को साथ लेकर पूरी टीम के साथ ब्रिटेन चले गए। वहां जाकर उन्होंने मात्र 35 दिन में शूटिंग पूरी भी कर ली और देश लौट आए।
देश वापसी के बाद अक्षय कुमार ने थोड़ा आराम करने की बजाय तुरंत अपनी अधूरी फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर दी। और, इस फिल्म का भी काम खत्म करने के बाद उन्होंने आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' के लिए भी अपना काम खत्म कर दिया। लगातार काम करते हुए अक्षय ने फिल्में भी काफी बना लीं और पैसा भी खूब बना लिया लेकिन असल संकट उनकी फिल्मों के निर्माताओं के सामने आया है।
अब जब देश कोरोना से उबर रहा है और सिनेमाघरों की हालत भी तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म 'विजय द मास्टर' ने सुधार दी है, फिर भी अब तक अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' के निर्माता इसको रिलीज करने को लेकर एकमत नहीं हो पाए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने संकेत तो दिए हैं कि वह अक्षय की फिल्म होली के आसपास रिलीज कर देंगे। मार्च में ‘सूर्यवंशी’ के रिलीज होने के बाद अक्षय की कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आएगी, इसके बारे में अभी कुछ तय नहीं है। ‘बेलबॉटम’ के निर्माता भी चाहते हैं कि किसी तरह उनकी फिल्म कहीं भी रिलीज हो जाए तो वह अपनी लागत की रिकवरी कर सकें। हालांकि, इस बारे में उनकी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। उनकी प्रवक्ता ने भी इस बारे में अनभिज्ञता ही जताई है।