फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में नहीं चमकी इन सितारों की किस्मत, लगाई फ्लॉप फिल्मों की झड़ी तो रोल मिलने भी बंद हो गए

Wed, 20 Jan 2021 11:25 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 20 Jan 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
zayed khan fardeen khan sahil khan imran khan these khans stars flop career check here
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड पर पिछले दो दशकों के ज्यादा समय से भी फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान कब्जा जमाकर बैठे हैं। माना तो यह भी जाता है कि अगर आपके नाम के साथ खान लगा है तो आपको सफल हीरो बनने से कोई नहीं रोक सकता है। फिल्म जगत का कोई भी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर इनके साथ काम करने में कभी हाथ पीछे नहीं खींचता है, लेकिन इन तीनों खान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में और भी खान रहे हैं जो खान सरनेम के बावजूद स्टारडम का स्वाद नहीं चख पाए।  


 
zayed khan fardeen khan sahil khan imran khan these khans stars flop career check here
इमरान खान - फोटो : फाइल

बॉलीवुड के नंबर वन खान में से एक सुपरस्टार आमिर खान की, जिनके भांजे इमरान खान का बॉलीवुड करियर बड़ा फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने साल 2008 में फिल्म जाने तू या जाने ना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इमरान की ये फिल्म हिट साबित हुई थ, लेकिन इसके बाद किडनैप, लक, ब्रेक के बाद, एक मैं और एक तू, गौरी तेरे प्यार में जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप हुईं। इमरान को आखिरी बार फिल्म कट्टी-बट्टी में कंगना रनौत संग देखा गया था। बता दें कि ये फिल्म भी लोगों को पसंद नहीं आई।

zayed khan fardeen khan sahil khan imran khan these khans stars flop career check here
जायद खान - फोटो : फाइल

अभिनेता संजय खान के बेटे जायद खान ने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म 'मैं हू ना' में शाहरुख खान के छोटे भाई का किरदार भी निभाया था। लेकिन जायद कोई खास कमाल नहीं कर पाए और कुछ ही फिल्मों तक सिमट कर रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
zayed khan fardeen khan sahil khan imran khan these khans stars flop career check here
फरदीन खान

चॉर्मिंग पर्सनैलिटी से पहचान रखने वाले अभिनेता फरदीन खान बहुत ही हैंडसम एक्टर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़े तकरीबन 8 साल हो चुके हैं। उन्हें अपनी पत्नी के साथ रेस्टोंरेट के बाहर देखा गया था जहां उनका लुक काफी चौंकाने वाला था। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो वह साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से बड़े परदे पर उतरे थे। इसके बाद फिल्म 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'भूत', 'जानशी', 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'ऑल द बेस्ट', 'देव', 'लाइफ पाटर्नर', 'एसिड फैक्ट्री' में वह दिखाई दिए। कुल मिलाकर उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा।

विज्ञापन
zayed khan fardeen khan sahil khan imran khan these khans stars flop career check here
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी दमदार बॉडी को लेकर मशहूर हुए अभिनेता साहिल खान भी बॉलीवुड में ज्यादा टिक नहीं पाए और वह अधिकतर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनका अफेयर टाइगर श्रॉप की मां आयशा के साथ बताया जाता है। लेकिन आयशा ने इन बातों को गलत बताया है।

बता दें कि साहिल ने बतौर एक्टर 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'एक्सक्यूज मी' (2001), 'यही है जिंदगी' (2005), 'डबल क्रॉस' (2005), 'अलादीन' (2005), 'रामा द सेवियर' (2005) जैसी फिल्में की। लेकिन सभी फिल्में चली नहीं। साहिल आखिरी बार 2013 में आई फिल्म 'श्रृंगार' में नजर आए थे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed