फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुली नंबर 1' से लेकर 'लक्ष्मी' तक, जानें किन फिल्मों को मिली IMDb की सबसे खराब रेटिंग

Wed, 20 Jan 2021 11:07 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 20 Jan 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
IMDB rating movies of 2020 from Coolie no 1 to Laxmii these are the worst bollywood movies
लक्ष्मी और कुली नंबर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में फिल्में तो कई बनती हैं, लेकिन हर फिल्म दर्शकों और आईएमडीबी की रेटिंग पर खरी उतरे ये जरुरी नहीं है। फैंस तो फिल्म के खराब कटेंट और एक्टिंग देखकर उनकी रेटिंग सोशल मीडिया के साथ साथ आईएमडीबी पर भी दे देते हैं। IMDB यानि कि इंटरनेट मूवी डेटाबेस फिल्मो, शोज और वीडियो गेम की जानकारी देने वाला डेटाबेस हैं जहां दर्शक इन्हें रेटिंग देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आईएमडीबी के अनुसार सबसे कम रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में कौन सी हैं।

IMDB rating movies of 2020 from Coolie no 1 to Laxmii these are the worst bollywood movies
सड़क 2 - फोटो : डिज्नी+हॉटस्टार

सड़क 2

रेटिंग- 1.1



पिछले साल 28 अगस्त 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म 'सड़क 2' को रिलीज किया गया। फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था। वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट नजर आए थे। ये फिल्म 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सड़क' की सिक्वल थी। इस फिल्म का ट्रेलर दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा डिसलाइक किया गया यूट्यूब वीडियो है। ये फिल्म जिस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी उस वक्त नेपोटिजम का मुद्दा बहुत ज्यादा चर्चा में था। ऐसे में स्टार किड्स से भरी हुई इस फिल्म को दर्शकों ने पहले ही देखने से इनकार कर दिया। वहीं बचे खुचे दर्शकों ने फिल्म की कहानी को देखकर इसकी रेटिंग खराब कर दी। सिर्फ साल 2020 ही नहीं बल्कि ये फिल्म अब तक की सबसे खराब रेटिंग वाली फिल्म है।

IMDB rating movies of 2020 from Coolie no 1 to Laxmii these are the worst bollywood movies
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

इंदु की जवानी

रेटिंग 1.4


अबीर सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंदु की जवानी' को 11 दिसंबर 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया , लेकिन ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। फिल्म में कियारा आडवाणी, आदित्य सील, मल्लिका दुआ जैसे कलाकार थे फिर भी दर्शकों को इस फिल्म में कुछ भी अच्छा नहीं लगा। फिल्म में प्यार में मिले धोखे और डेटिंग एप के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही दुश्मनी के बीच लव एंगn भी दिखाया गया। इतने सारी बातों के बीच फिल्म की कहानी कहीं उलझ कर रह गई और लोगो ने इसे सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IMDB rating movies of 2020 from Coolie no 1 to Laxmii these are the worst bollywood movies
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बाघी 3

रेटिंग- 2.1


फिल्म को 9 मार्च 2020 में रिलीज किया गया था जब देश में लॉकडाउन नहीं लगा था और फिल्म को इसका फायदा भी मिला था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। हालांकि फिल्म की वही पुरानी कहानी और एक्शन का ओवरडोज फैंस के लिए थोड़ा परेशानी भरा था। फिल्म में कई जगह लॉजिक की कमी भी दिखाई दी थी।

विज्ञापन
IMDB rating movies of 2020 from Coolie no 1 to Laxmii these are the worst bollywood movies
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : ट्विटर

लक्ष्मी
 
रेटिंग- 2.3


अक्षय कुमार जब साड़ी, चूड़ी और बिंदी पहने पहली बार दर्शकों के सामने नजर आए तो उन्हें फिल्म में देखने के लिए दर्शक बेताब हो गए थे। हालांकि अपने नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर फिल्म पहले ही विवादों में आ गई। इसके बाद नाम हटाकर सिर्फ लक्ष्मी किया गया तो फिल्म में लव जिहाद का एंगल उठ गया और फिर इसे बॉयकाट की मांग उठने लगी। 9 नंवबर को फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई, लेकिन खराब कहानी फैंस के लिए सिर दर्द बन गई। इसके चलते फिल्म ओटीटी पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed