बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गाबा टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। बता दें कि भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया की धरती पर लगातार दूसरी बार उसे हराया है। साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इस जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम की एक फोटो साझा की और लिखा, 'क्या जीत है टीम इंडिया, वाह! आने वाले कई सालों तक के लिए एक प्रेरणा है ये जीत।'
मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा का पहला पोस्ट, टीम इंडिया के लिए लिखी ये खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ ही विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस जीत को लेकर उत्सुकता व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा, 'क्या जीत है! यह जीत उनके लिए है जिन्होंने एडिलेड टेस्ट के बाद हमारे ऊपर डाउट किया था। बेहतरीन और याद रखा जाने वाला प्रदर्शन, धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे काम आया। टीम के सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट टीम को बहुत बधाई। इस जीत का आनंद उठाइए।'
View this post on Instagram
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
बता दें कि विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा की देखभाल में जुटे हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में विराट कोहली टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौर छोड़कर आए थे। बच्ची की परवरिश और करियर को लेकर बातचीत करते हुए कोहली ने पिछले दिनों कहा था, 'मैं अपने करियर की कोई चीज घर तक नहीं ले जाऊंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी ट्रॉफी, सफलताएं या अन्य कोई चीज घर तक जाएं, जब बच्चे बड़े हो रहे हों।'
बीते दिनों विराट कोहली ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है। उन्होंने अपने बायो में खुद को गौरवशाली पिता और पति लिखा है।अब तक सेलिब्रिटी कपल ने बेटी को दुनिया की निगाहों से दूर ही रखा है।
View this post on Instagram