{"_id":"5a75243e4f1c1b83268b8136","slug":"akshay-kumar-much-awaited-film-gold-teaser-to-be-out-on-february-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिन अक्षय के साथ मौनी की दिखेगी पहली झलक, 15 अगस्त को जीत लेंगे 'गोल्ड'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस दिन अक्षय के साथ मौनी की दिखेगी पहली झलक, 15 अगस्त को जीत लेंगे 'गोल्ड'
Sat, 03 Feb 2018 09:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की झोली इन दिनों फिल्मों से भरी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही जहां 'केसरी' फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था तो वहीं अब उनकी एक और फिल्म 'गोल्ड' का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।
2 of 5
akshay kumar
खबरों की मानें तो 'गोल्ड' फिल्म का टीजर 5 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म खिलाड़ी बलबीर सिंह की असल जिंदगी पर आधारित है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे 1948 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था।
3 of 5
akshay kumar
बलबीर सिंह वहीं शख्स है जिन्होंने भारत के नाम पहला गोल्ड मेडल लंदन ओलंपिक में जीता था। इस फिल्म में ना केवल गोल्ड मेडल जीतने के वाकया को बताया जाएगा बल्कि खिलाड़ियों की असली जिंदगी को भी पर्दे पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
इस फिल्म को 'तलाश' और 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुकीं रीमा कगती डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगी। मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
Akshay Kumar
आपको बता दें इस समय अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म को उनकी पत्नी ट्विकल खन्ना ने को-प्रोड्यूस किया है और डायरेक्ट आर बाल्की ने किया है। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। जिसमें अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।