{"_id":"5b18aedc4f1c1b634d8b5186","slug":"akshay-kumar-new-photo-has-been-viral-from-gold-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘गोल्ड’ के गाने की शूटिंग में जुटे अक्षय कुमार, सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘गोल्ड’ के गाने की शूटिंग में जुटे अक्षय कुमार, सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Thu, 07 Jun 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी दो फिल्मों ‘केसरी’ और ‘गोल्ड’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में ‘गोल्ड’ के सेट से अक्षय कुमार की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। ‘गोल्ड’ के गाने से जुड़ी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। तस्वीर में वह एक दम अलग अंदाज और लुक में नजर आ रहे हैं। उनके फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
बताया जा रहा है कि हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म ‘केसरी’ के शेड्यूल को पूरा किया है। इसके बाद वह ‘गोल्ड’ के गाने को शूट करने में जुट गए हैं। खबरों की मानें तो फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म के कुछ अधुरे सीन और गानों का पूरा किया जा रहा है। जिसके लिए ‘गोल्ड’ की पूरी टीम काफी मेहनत कर रही है।
3 of 4
बात करें ‘गोल्ड’ के इस गाने में अक्षय कुमार की तस्वीरों की तो इसमें वह बिल्कुल भारतीय अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गोल्ड के गाने के लिए कुर्ता-धोती पहना है। बताया जा रहा है कि ‘गोल्ड’ के इस गाने को इसी हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा। इस फिल्म में वह एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म ‘गोल्ड’ की कहानी आजाद भारत के पहले ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर आधारित है। जो भारत की हॉकी टीम ने साल 1948 के लंदन ओलम्पिक में जीता था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।