बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंच गए हैं। 23 अक्टूबर को अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां पर उन्होंने महाकाल मंदिर में बेरीकेट में खड़े होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। कोरोना वायरस की वजह से अक्षय कुमार ने इस दौरान मास्क लगाए रखा। इतना ही नहीं, पंडित ने भी सभी कोरोना नियमों को ध्यान में रखकर अक्षय कुमार से पूजा करवाई। जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार उज्जैन में लगभग दो हफ्ते तक अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग महाकाल मंदिर में की जाएगी। इसके अलावा, फिल्म की शूटिंग उज्जैन के कई मंदिर और राम घाट पर भी की जाएगी। साथ ही फिल्म में उज्जैन के अलग-अलग ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को दिखाया जाएगा।
Filmy Wrap: अक्षय कुमार ने शुरू की ओएमजी 2 की शूटिंग और विवादों में स्वरा भास्कर, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो हैं स्वरा भास्कर। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। स्वरा अपने खुले विचारों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने कहा है कि उन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है। स्वरा भास्कर ने लिखा- "एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!" स्वरा भास्कर अपने इसी बयान के बाद से ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं। शुक्रवार को गुरुग्राम में जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे, तभी भीड़ वहां पहुंच गई और नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगी। इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद स्वरा भास्कर को एक हिंदू होने पर शर्म आ रही है। हालांकि इस बयान के बाद स्वरा ट्रोल भी हो रही हैं।
सोशल मीडिया: नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने लगे 'जय श्री राम' के नारे, भड़कीं स्वरा भास्कर बोलीं- हिंदू होने पर हूं शर्मिंदा
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात करने से परहेज करते हों, लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे को खास महसूस करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शनिवार को मलाइका अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर देश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं लेकिन एक शख्स है जो मलाइका के लिए बहुत खास है। अब मलाइका का जन्मदिन हो और उनके बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर कैसे उन्हें विश करना भूल सकते हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका को खास अंदाज में विश करते हुए उनके साथ एक फोटो भी साझा की है। अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'इस दिन या किसी अन्य दिन मैं केवल आपको मुस्कुराना चाहता हूं...इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं...' इसके साथ ही अर्जुन ने जो पोस्ट साझा की है उसमें मलाइका उन्हें किस करती हुई दिखाई दे रही है।
Happy Birthday Malaika: अर्जुन कपूर को किस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक्टर बोले- तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूं
फिल्म 'रस्ट' के सेट पर ऐक्टर एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) से गलती से गोली चल गई। इस हादसे में फिल्म की सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में फिल्म निर्देशक भी घायल बताए जा रहे हैं। उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद फिल्म के सेट पर बाल्डविन को रोते हुए देखा गया। इतना ही नहीं जांचकर्ताओं की पूछताछ के बाद बाल्डविन मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। एक्टर इस घटना के बाद से स्तब्ध हैं। बाल्डविन ने घटना से पहले एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने फिल्म के लिए अपनी पोशाक पहन रखी थी। हालांकि एक्टर ने सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स की गोली मारकर हत्या करने के बाद खून से लथपथ अपनी पोशाक की तस्वीर डिलीट कर दी।
मैक्सिको: गलती से सिनेमैटोग्राफर की हत्या करने के बाद रोते दिखे बाल्डविन, मृतक के परिवार से मांगी माफी
शाहरुख खान का लाडला आर्यन खान ड्रग्स मामले में इन दिनों ऑर्थर रोड जेल में बंद है। शाहरुख जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह वो आर्यन को जेल से बाहर निकाले लेकिन अभी 30 अक्तूबर तक आर्यन को न्यायिक हिरासत में ही रहना है। शाहरुख के मन्नत में रहने वाले आर्यन से ना जेल का खाना खाया जा रहा है और ना ही पानी पीया जा रहा है। शाहरुख खान ने बड़ी ही मन्नत से मन्नत खरीदा था जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जाती है। यहां लिविंग रूम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, प्राइवेट बार जैसी कई सुविधाएं हैं। कहते हैं जो मन्नत में आता है वो वहां की खूबसूरती देख मदहोश हो जाता है। ऐसे माहौल में पले बढ़े आर्यन खान के लिए जेल में रहना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। खबरों की मानें तो आर्यन खान जेल के अंदर रोता रहता है और खाना पीना भी नहीं खा रहा है ताकि उसे वॉशरुम ना जाना पड़े।
Aryan Khan Drugs Case: जेल में रोता रहता है आर्यन, खाना ना खाने और वॉशरूम ना जाने पर जेल स्टॉफ को हुई चिंता