फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाइना में 3 दिन में ही मात खा गई अक्षय कुमार की 'पैडमैन', 'टॉयलेट...' का नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड

Mon, 17 Dec 2018 02:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 17 Dec 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Padman fails to impress China box office collection
padman - फोटो : File Photo

अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' ने भारत में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने न केवल लोगों में सेनेटरी नैपकिन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई बल्कि कलेक्शन के मामले में भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। भारत में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद हाल ही में 'पैडमैन' फिल्म चाइना में रिलीज हुई लेकिन पहले ही हफ्ते में कलेक्शन के मामले में मात खा गई।

Akshay Kumar Padman fails to impress China box office collection
padman - फोटो : File Photo

'पैडमैन' फिल्म चाइना में ओपनिंग वीकेंड में कलेक्शन के मामले में पीछे रह गई। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'पैडमैन' फिल्म का कलेक्शन 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' फिल्म की अपेक्षा कलेक्शन खराब रहा। तरण आदर्श के मुताबिक 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' फिल्म ने पहले दिन ही 10.93 करोड़ का कलेक्शन किया था जो 'पैडमैन' फिल्म के ओपनिंग डे से काफी ज्यादा था।



 

Akshay Kumar Padman fails to impress China box office collection
टॉयलेट एक प्रेम कथा - फोटो : File Photo

'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' फिल्म से तुलना की जाए तो अक्षय कुमार की 'पैडमैन' फिल्म की शुरुआत ही चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं रही। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'पैडमैन' फिल्म का पहले, दूसरे और तीसरे दिन चाइना में कलेक्शन काफी कम रहा। ट्वीट के मुताबिक 'पैडमैन' फिल्म तीन दिनों में महज 37.49 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Padman fails to impress China box office collection
padman - फोटो : File Photo

'पैडमैन' फिल्म भारत में 9 फरवरी 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ था जबकि यह फिल्म भारत में 120 करोड़ की कमाई करने में सफल रही। 'पैडमैन' फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में महिलाओं को होने वाली पीरियड की समस्या को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Padman fails to impress China box office collection
padman - फोटो : File Photo

इससे पहले चाइना में कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इन फिल्मों में दंगल, सुल्तान, बाहुबली 2, सीक्रेट सुपरस्टार और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को भारत के अलावा चाइना बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला है। 'पैडमैन' के बाद 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म चाइना में 28 दिसंबर को रिलीज होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed