{"_id":"5c1766e9bdec2256b110926c","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-take-next-level-of-their-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर-आलिया ने अपने रिश्ते की ओर बढ़ाया एक और कदम, फैंस के लिए है बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर-आलिया ने अपने रिश्ते की ओर बढ़ाया एक और कदम, फैंस के लिए है बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । हाल ही में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाई थी । उन्होंने पहली बार कहा कि हां दोनों प्यार में हैं और आगे अपनी जिंदगी में क्या करना है ये उन्हें ही तय करने दो ।
2 of 5
imtiaz, ranbir and alia
लंबे समय से खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर अपने रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहते हैं लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को नहीं कबूला । खबरों की मानें तो आलिया-रणबीर भले ही अभी शादी करने के मूड में ना हों लेकिन वो अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा चुके हैं ।
3 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
जी हां, दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते को हरी झंडी दे दी है । मुंबई मिरर की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो रणबीर ने हाल ही में आलिया को अपने फैमिली चैट ग्रुप में शामिल किया है। इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir and Alia
बीते कुछ महीनों से खबरें आ रही है कि साल 2020 तक रणबीर और आलिया शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। हाल ही जब महेश भट्ट का बयान आया तो आलिया से इस बारे में पूछा गया । तब उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Ranbir Alia
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे इस बारे में बात करने में शर्म आती है । लेकिन मैं अपने पिता से बहुत प्यार करती हूं और वह वो जो भी कहते है मेरे लिए काफी मायने रखता है।' बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।