फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैटल ऑफ सारागढ़ी पर बन रही अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी', अगले साल इस दिन होगी रिलीज

Mon, 17 Dec 2018 02:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Dec 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Kesari new pics has Akshay Kumar with Parineeti Chopra
kesari
सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ अगले साल 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा का नया लुक सामने आया है। अक्षय और परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर फिल्म रिलीज होने की तारीख की घोषणा की। फिल्म की आखिरी शूटिंग जयपुर में खत्म हुई।


अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘और... अब ‘केसरी’ की शूटिंग खत्म। यह ऐसी फिल्म है जिसे करने से मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। 21 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में आपसे मुलाकात होगी।’ 

आपको बता दें इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म में अपना लुक शेयर किया था। इसमें वह बढ़ी दाढ़ी और भारी पगड़ी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म का ऐलान साल 2017 में ही हो चुका था।
 


फिल्म के ऐलान के समय ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान और करण जौहर इसे प्रोड्यूस करेंगे लेकिन बाद में किसी वजह से सलमान ने अपना हाथ खींच लिया। ये फिल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। आपको बता दें कि साल 1897 में 12 सितंबर के दिन सारागढ़ी की लड़ाई लड़ी गई थी।

हवलदार ईशर सिंह की लीडरशिप में सिख रेजीमेंट ने कई घंटों तक अफगानी सेना के दस हजार सैनिकों से सारागढ़ी में लड़ाई लड़ी थी। अफगानी सेना संख्या काफी ज्यादा थी लेकिन तब भी वह मैदान में डटे रहे और अंतिम समय तक हार नहीं मानी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed