फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी एक बार फिर से लोगों को हंसाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से अक्षय कुमार का लुक सामने आया था, जिसके बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। अब तीनों के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है।
Bollywood: 'पठान' के बाद जॉन अब्राहम के हाथ लगी बड़ी फिल्म! आवारा पागल दीवाना के सीक्वल में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के मुताबिक हेरा फेरी 3 के बाद तीनों सितारे अवारा पागल दीवाना 2 में फिर से लोगों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हेरा फेरी 3 की शूटिंग खत्म होते ही इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया जाएगा। एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में अक्षय, सुनील और परेश के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।
Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों के बीच कृति ने बताया बॉयफ्रेंड का नाम, वीडियो साझा कर कही यह बड़ी बात
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि तीनों सितारे पहले ही फिल्में काम करने को लेकर तैयार हैं। वहीं, अब जॉन अब्राहम ने भी मौखिक रूप से इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग इस साल के बाद शुरू होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का निर्देशन अहमद खान करने वाले हैं। इससे पहले अहमद कई एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
Ranbir Kapoor: बेटी राहा की वसीयत पर रणबीर से पूछा गया सवाल, एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय हाल ही में फिल्म सेल्फी में नजर आए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। वहीं, परेश रावल की फिल्म शहजादा भी टिकट खिड़की पर सफल साबित नहीं हो सकी है। दोनों ही फिल्में अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी हैं। हालांकि, जॉन की फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है।
Ram Charan: राम चरण के बच्चे का जन्म भारत में ही होगा, पत्नी उपासना ने अफवाहों पर लगाया विराम
अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से चल रही है। इसका निर्देशक अली अब्बास जफर टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।
Bhojpuri Awards: तीन साल बाद मंच पर साथ नजर आएंगे ये भोजपुरी सितारे, जानें क्यों पवन सिंह ने बनाई दूरी