फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रजत राठौर ने गाया 'तेरी मिट्टी' गाना, अक्षय कुमार ने इस अंदाज में की तारीफ

Tue, 23 Jun 2020 02:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 23 Jun 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Praised Delhi Police Constable Rajat Rathore sung Teri Mitti song from the film kesari
रजत राठौर, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बीते अप्रैल को बॉलीवुड के कई सितारों ने कोरोना काल के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और मीडिया कर्मियों को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी थी। सितारों ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के सुपरहिट गाने 'तेरी मिट्टी' गाना भी इन लोगों को समर्पित किया था। अब यह गाना गाने के लिए अक्षय कुमार ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की तारीफ की है। 

Akshay Kumar Praised Delhi Police Constable Rajat Rathore sung Teri Mitti song from the film kesari
रजत राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल रजत राठौर नाम के दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने फिल्म केसरी का 'तेरी मिट्टी' गाना बेहद शानदार अंदाज में गाया है। रजत राठौर के इस प्रतिभा को देखकर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की है। अभिनेता ने एक वीडिया ट्विटर पर साझा किया। जिस में उन्होंने रजत राठौर के आवाज की तारीफ की। साथ ही खास ट्वीट भी लिखा है। 
 

Akshay Kumar Praised Delhi Police Constable Rajat Rathore sung Teri Mitti song from the film kesari
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तेरी मिट्टी एक ऐसा गाना है जो हमेशा मेरे रोंगटे खड़े कर देता है, चाहें मैं इसे कितनी भी बार सुनूं, इस बार कोई अलग नहीं था। यह वीडियो साझा करने के लिए रजत जी धन्यवाद।' वहीं वीडियो में भी अक्षय, रजत की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार यह ट्वीट और कांस्टेबल रजत राठौर की आवाज में 'तेरी मिट्टी' गाना खूब वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Praised Delhi Police Constable Rajat Rathore sung Teri Mitti song from the film kesari
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अप्रैल में अक्षय कुमार ने 'तेरी मिट्टी' गाने को कोरोना वायरस की मार झेलने वालों के लिए योद्धा बनकर काम कर रहे लोगों को समर्पित किया था। 'तेरी मिट्टी' गाने को कोरोना वॉरियर्स को समर्पित करते हुए अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा था, 'सुना था डॉक्टर्स भगवन का रूप होते है लेकिन कोरोना वायरस की इस लड़ाई में देख भी लिया।' #TeriMittiTribute 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Praised Delhi Police Constable Rajat Rathore sung Teri Mitti song from the film kesari
फिल्म केसरी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि अक्षय कुमार ने कोरोना वॉरियर्स को जो गाना समर्पित किया था। उसका वीडियो और गोने के बोल में बदलाव किया गया था। सोशल मीडिया पर कोरोना वॉरियर्स के लिए बनाया गया यह गाना खूब वायरल हुआ था। आपको बता दें 'तेरी मिट्टी' गाना साल 2019 में आई फिल्म केसरी का है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: अली फजल के साथ शादी टलने पर निराश हुईं ऋचा चड्ढा, 2020 को बताया मनहूस साल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed