फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Affair: अक्षय-प्रियंका के बीच ऐसा क्या हुआ, क्यों 2005 के बाद पर्दे पर नजर नहीं आई दोनों की जोड़ी? पढ़िए

Wed, 23 Nov 2022 10:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Nov 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Priyanka Chopra Affair Director Sunil Darshan Claims Actor Walked left Film Due to Twinkle Khanna
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि जोड़ियां भी बनती-बिगड़ती हैं। एक-दूसरे के साथ कई महीनों तक शूटिंग करते-करते कलाकार करीब आने लगते हैं...बात बढ़ती है और फिर रिश्ता मुकम्मल होने लगता है। कुछ ऐसी ही जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003 से लेकर 2005 तक 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज' और 'वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम' जैसी फिल्मों में एक साथ काम करते-करते दोनों काफी नजदीक आ गए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन, कहा जाता है कि जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल को इस बात की जानकारी मिली थी तो उन्हें अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया था। बी-टाउन के गलियारों में यह बात तो बीते कई सालों से कही जा रही है। लेकिन इस बात का सच आज सामने आया है। पढ़िए फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने क्या कहा...

Akshay Kumar Priyanka Chopra Affair Director Sunil Darshan Claims Actor Walked left Film Due to Twinkle Khanna
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

2005 के बाद क्यों साथ नजर नहीं आए अक्षय-प्रियंका
फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का दावा किया है कि अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की वजह से ही 2005 के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना बंद कर दिया था। सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्तों पर बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि मेरी फिल्म 'बरसात' के लिए मैंने अक्षय और प्रियंका को साइन किया था। लेकिन, ट्विंकल खन्ना बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि अक्षय और प्रियंका साथ काम करें। इसलिए अक्षय ने इस प्रोजेक्ट को करने से इनकार कर दिया और हमें बॉबी देओल को साइन करना पड़ा।

Akshay Kumar Priyanka Chopra Affair Director Sunil Darshan Claims Actor Walked left Film Due to Twinkle Khanna
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Youtube

अक्षय और प्रियंका के बीच क्या हुआ था?
सुनील दर्शन ने बताते हैं, "मुझे लगता है ट्विंकल को किसी ने गलत जानकारी दी थी। अक्षय और प्रिंयका के बीच फिल्माए गए गाने में कुछ अश्लील नहीं था। अक्षय और प्रियंका के बीच गजब की केमेस्ट्री थी। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी थी। दोनों में कई समानताएं भी थीं। मुझे तो लगा गजब का गाना बन गया है। लेकिन फिर, प्रियंका वर्ल्ड टूर पर चली गईं और जब वह वापस आईं....मुझे नहीं पता कि उन दोनों के बीच क्या हुआ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Priyanka Chopra Affair Director Sunil Darshan Claims Actor Walked left Film Due to Twinkle Khanna
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : insta/ akshaykumar

बाद में पता चला कि....
सुनील दर्शन ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, "एक दिन अक्षय ने मुझे फोन किया और कहा मिलना है। तब तक मुझे पता चल चुका था कि ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के एक साथ काम करने पर ऑब्जेक्शन था। मुझे बताया गया कि ट्विंकल को प्रियंका चोपड़ा से काफी दिक्कतें थीं। इस प्रोफेशन में... कभी-कभी लाइफ स्टाइल की वजह से दिक्कतें होने लगती हैं और मीडिया इन बातों को उड़ा देती है।"

विज्ञापन
Akshay Kumar Priyanka Chopra Affair Director Sunil Darshan Claims Actor Walked left Film Due to Twinkle Khanna
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद फिर क्या हुआ...
इस घटना के बाद सुनील दर्शन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी कोई फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि, अक्षय कुमार के साथ वह फिल्म 'दोस्ती' में काम कर चुके थे। लेकिन, यह अक्षय और सुनील की साथ में आखिरी फिल्म थी। सुनील, अजय देवगन, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed