अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' कल यानि रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो रही है। कुछ लोग इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इस फिल्म को देखना चाहते हैं। बता दें कि 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। फैस को ट्रेलर काफी पसंद आया था। बता दें कि 'रक्षा बंधन' के मौके पर ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज हो रही है। इसलिए 'रक्षा बंधन' बेहतरीन कमाई करेगी या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने 'रक्षा बंधन' देख ली है और उन्होंने अपना रिव्यू भी दे दिया है।
Raksha Bandhan First Review: ट्विंकल खन्ना ने 'रक्षा बंधन' देखने के बाद दिया चैलेंज, कहा- थियेटर के बाहर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में रक्षा बंधन देख ली है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा रिव्यू भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा- रक्षा बंधन ने पहले हाफ में मुझे हंसाया और दूसरे हाफ में रुलाया है। ये फिल्म एक ऐसे हिंदुस्तानी के बारे में है, जिसे जैसा दिखाया जाता है, असल में वह वैसा है नहीं। ये एक ऐसी सच्चाई है जिसे हम चाहते हैं कि वो मौजूद ही न हो।
ट्विंकल खन्ना ने आगे कहा- हमने दहेज के टर्म्स बदल दिए है, उन्हें गिफ्ट्स कर दिया है, लेकिन ये चीजें अभी भी समाज में मौजूद हैं। ट्विंकल ने आनंद एल राय की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा आनंद एल राय ने बहुत ही खूबसूरत दुनिया दिखाई है, जहां भाई-बहन एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं, एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और साथ में मस्ती भी करते हैं। शायद यह एकमात्र सिनेमा होगा, जिसमें लोगों के दिलों में उतरने की ताकत होगी।
रक्षा बंधन देखने के बाद ट्विंकल खन्ना ने लोगों को चैलेंज किया है कि ये फिल्म आपको हंसाएगी जरूर लेकिन, आप बिना रोए थियेटर से बाहर नहीं निकल पाएंगे। बता दें कि रक्षा बंधन से पहले अक्षय कुमार और आनंद एल रॉय ने मिलकर अतरंगी रे बनाई थी। इस फिल्म में धनुष और सारा अली खान भी थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चली थी। अब देखना ये होगा कि एक बार फिर अक्षय कुमार और आनंद एल रॉय की जोड़ी क्या कमाल दिखाएगी।