{"_id":"5e5f48d78ebc3ec5523e71bd","slug":"akshay-kumar-reaction-on-clash-between-salman-khan-radhe-and-laxmi-bomb-releasing-on-eid-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के साथ बॉक्स ऑफिस भिड़ंत पर ये क्या बोल गए अक्षय, ईद पर रिलीज होंगी 'राधे' और 'लक्ष्मी बॉम्ब'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के साथ बॉक्स ऑफिस भिड़ंत पर ये क्या बोल गए अक्षय, ईद पर रिलीज होंगी 'राधे' और 'लक्ष्मी बॉम्ब'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब, राधे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में हर शुक्रवार कई फिल्में रिलीज होती है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से टकराती हैं। कई फिल्में बड़े-बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स की होती हैं। कई बार ये बड़े सितारे अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलवा देते हैं। तो कभी फिल्मों को आपस में टकराने दिया जाता है। हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और दीपिका पादकोण की फिल्में टकराई थीं।
2 of 5
Salman Khan, Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala
अब एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों की फिल्में टकराने वाली हैं। ये सितारे हैं अक्षय कुमार और और सलमान खान। सलमान और अक्षय दोनों की ही फिल्में इस साल ईद पर रिलीज होने वाली हैं। सलमान की फिल्म 'राधे' को ईद पर रिलीज करने की घोषणी पहले ही सलमान खान कर चुके थे। तो वहीं अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' भी ईद के ही दिन रिलीज की जाएगी। इस मामले में अब अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
हाल ही में इक्षय कुमार ने हिन्दुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने अपनी और सलमान की फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर टकराव को लेकर कहा, 'मैं जानता हूं लेकिन यह मेरे करियर की पहली फिल्म नहीं है, जो किसी दूसरी फिल्म के साथ टकरा रही है और मैं इस बात को पूरी तरह जानता हूं कि यह आखिरी भी नहीं होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : amar ujala, mumbai
आगे अक्षय कहते हैं, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं जिनके लिए शुक्रवार कम होते हैं। ऐसे में फिल्में किसी-ना-किसी के साथ एक दिन पर रिलीज होंगी ही। क्योंकि ये दो बड़ी फिल्में हैं, इसलिए इनको लेकर बात तो ज्यादा होगी ही क्योंकि इसमें ज्यादा पैसा लगा हुआ है। यह बिल्कुल नैचुरल है।'
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इन दिनों अक्षय अपनी आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। जिस दौरान वो कई मीडिया हाउस से बात कर रहे हैं। इस दौरान अक्षय अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोल रहे हैं। बता दें कि अक्षय और कटरीना स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय-कटरीना के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।