फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांचवें दिन तापसी पन्नू की 'थप्पड़' के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा, फिर भी बजट से दूर

Wed, 04 Mar 2020 10:39 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Thappad box office collection day 5
Thappad - फोटो : file photo

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की 'थप्पड़' (Thappad) की रफ्तार तो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कम रही। इसी वजह फिल्म के कलेक्शन में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की कहानी तो दर्शकों को रास आ रही है लेकिन कलेक्शन के मामले में ज्यादा रफ्तार अभी तक फिल्म नहीं पकड़ पाई। जानिए पांचवें दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया। 

Taapsee Pannu Thappad box office collection day 5
Thappad - फोटो : file photo

तापसी के 'थप्पड़' ने पांचवें दिन करीब 2.21 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'थप्पड़' ने पहले दिन 3.07 करोड़, दूसरे दिन 5.05 करोड़, तीसरे दिन 6.54 करोड़ और चौथे दिन 2.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Taapsee Pannu Thappad box office collection day 5
thappad - फोटो : amar ujala

इस तरह से ये फिल्म पांचवां दिन मिलाकर 18.9 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है। इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है। इस फिल्म को भारत में 2300 और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Thappad box office collection day 5
Thappad - फोटो : social media

'थप्पड़' फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पवैल गुलाटी, माया सराओ, रत्ना पाठक, तनवी आजमी, कुमुद मिश्रा, गीतिका वैद्य, राम कपूर और दीया मिर्जा हैं। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। 'थप्पड़' में तापसी को उसका पति एक पार्टी के दौरान थप्पड़ मार देता है। फिल्म में मुद्दा थप्पड़ मारने का नहीं है। मुद्दा ये है कि भले ही एक थप्पड़ है लेकिन पुरुष, एक महिला को नहीं मार सकता। इस बात को अनुभव ने अलग-अलग किरदारों के जरिए अलग-अलग दृष्टिकोण से उभारा है।

विज्ञापन
Taapsee Pannu Thappad box office collection day 5
थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में अनुभव सिन्हा ने ये भी दिखाया है कि महिलाओं के लिए अदालत में लड़ने वाली एक वकील का कैसे अपने ही घर में दम घुटता है। 'थप्पड़' को फिल्म समीक्षकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में 'थप्पड़' को साढ़े तीन स्टार मिले हैं।

माहिरा शर्मा अवॉर्ड विवाद में नया मोड़, अब टीम इस शख्स के खिलाफ उठा सकती है कानूनी कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed