{"_id":"5fd4d4d18ebc3e3c9037d414","slug":"akshay-kumar-reduced-his-fees-for-film-bachchan-pandey-after-flop-laxmii","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘लक्ष्मी’ की विफलता के बाद गिरी अक्षय कुमार की फीस, ‘बच्चन पांडे’ के लिए हो रहा नए सिरे से समझौता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘लक्ष्मी’ की विफलता के बाद गिरी अक्षय कुमार की फीस, ‘बच्चन पांडे’ के लिए हो रहा नए सिरे से समझौता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 12 Dec 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : फाइल
Link Copied
हिंदी सिनेमा की गणित समझना सबके बस की बात नहीं। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर जो पहाड़े पढ़े, वे सबक डिजनी इंडिया तक ने याद कर लिए हैं। इस बैनर पर आगे फिल्म बनने में अब टाइम लगेगा। डिजनी ने करण जौहर को अल्टीमेटम दे ही दिया है कि वह ‘ब्रह्मास्त्र’ को फटाफट पूरी करके पहली कॉपी सौंपे। कंपनी की फिल्म ‘लक्ष्मी’ का जो हुआ वो सबको पता ही है। नतीजा? अक्षय कुमार के भाव नीचे आ गए हैं।
Trending Videos
2 of 7
बच्चन पांडे
- फोटो : amar ujala mumbai
जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ हुए उनके एग्रीमेंट को फिर से लिखा जा रहा है। हिंदी फिल्म जगत में एक हीरो अपनी एक तयशुदा फीस लेता है और इसके बाद फिल्म का काराबोरा एक तय सीमा से आगे बढ़ने पर मुनाफे में हिस्सेदारी लेता है। कारोबारी भाषा में इसे स्लैब प्रॉफिट शेयरिंग कहते हैं। जैसा ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘वॉर’ में किया और करीब 150 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
लक्ष्मी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय का इरादा भी ऋतिक के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का रहा है लेकिन फिल्म ‘लक्ष्मी’ के खराब प्रदर्शन ने इनके सपनों पर पानी फेर दिया। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में शनिवार को सुबह से ही खूब चर्चाएं सुनने को मिलती रहीं। साजिद का सबसे सेफ हाउस फॉक्स स्टार स्टूडियोज उनके हाथ से निकल चुका है। अब वह जी समूह के साथ अपनी गोटी सेट कर रहे हैं। सूत्रों की मानें साजिद ने जी समूह के साथ सात फिल्मों की डील की है, लेकिन ये डील साजिद की जी की शर्तों पर करनी पड़ी है।
4 of 7
साजिद नाडियाडवाला
- फोटो : amar ujala mumbai
इस नई डील के बारे में न तो साजिद की तरफ से और न ही जी की तरफ से कोई कुछ कहने को तैयार है, लेकिन खबर यही है कि इस डील के बाद से साजिद अपनी सारी अगली फिल्मों के बजट नए सिरे से बना रहे हैं। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ भी इस करेक्शन का शिकार हो चुकी है और अब साजिद ने अक्षय को उनकी पहले से तय हुई फीस और मुनाफे में हिस्सेदारी को घटाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
5 of 7
अरशद वारसी
- फोटो : फाइल
'बच्चन पांडे' फिल्म की शूटिंग अक्षय कुमार अगले महीने से शुरू करने की तैयारी में हैं। फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अक्षय का किरदार एक गैंगस्टर का होगा। उस गैंगस्टर की इच्छा है कि वह आगे चलकर एक बड़ा अभिनेता बने। वहीं, कृति सेनन का किरदार एक पत्रकार का होगा और अरशद वारसी अक्षय के गैंगस्टर अवतार के साथी बने हुए नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।