जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इन 10 सालो में रणवीर की गिनती हिंदी फिल्मों के टॉप अभिनेताओं में होने लगी है। साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्मों की शीर्ष अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी भी कर ली। कुल मिलाकर उनके पिछले 10 साल बहुत अच्छे बीते हैं और आने वाले सालों में भी रणवीर पर्दे पर जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए नजर आएंगे। इसकी शुरुआत होगी कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' से।
रणवीर सिंह ने शुरू की धमाकों की तैयारी, एक के बाद एक इन सात फिल्मों में दिखेगा 10 साल का एक्सपीरियंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' बनकर तैयार हो चुकी है और इसके रिलीज की तारीख अब तक कई बार बदल चुकी है। तब से सिनेमाघर नहीं खुले थे इसलिए यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो सकी। अब जब देश में सिनेमाघर खुल गए हैं तो हो सकता है कि अगले साल जनवरी से मार्च के बीच में सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हो जाए! यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में जीते गए विश्व कप की यात्रा पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी।
रणवीर सिंह का अजय देवगन के साथ एक एक्सटेंडेड कैमियो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' और रणवीर सिंह के साथ में 'सिंबा' फिल्म बनाई है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।
रणवीर सिंह की एक और फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' बनकर तैयार हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस सामाजिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। रणवीर को अपनी इस फिल्म के रिलीज होने का भी इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग रणवीर ने देश में लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही खत्म कर दी थी और अपनी घोषणा के मुताबिक इस फिल्म को 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज भी होना था। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम ही पूरा नहीं हो पाया और न ही सिनेमाघर खुले थे। इसलिए यह फिल्म भी अब तक लटकी हुई है।
आजकल रणवीर रोहित शेट्टी के निर्देशन में कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सर्कस' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर दोहरे किरदार में नजर आएंगे। इनके साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी दोहरा किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर और वरुण के अलावा अभिनेत्री पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी शूटिंग रोहित शेट्टी ने कुछ ही दिनों पहले शुरू की है और अगले साल मार्च तक लगातार करते रहेंगे। वैसे तो रोहित को मारधाड़ वाली फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए जाना जाता है लेकिन इस फिल्म में वह थोड़ा समय में पीछे जाकर कुछ प्रयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।