{"_id":"64af969a0dec8c18dd056acb","slug":"akshay-kumar-redused-his-fees-because-of-his-flop-movies-know-how-much-he-charged-for-omg-2-2023-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी फीस में की भारी कटौती! लगातार फ्लॉप होती फिल्में बनीं वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी फीस में की भारी कटौती! लगातार फ्लॉप होती फिल्में बनीं वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ओएमजी 2 का टीजर रिलीज हुआ है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की यह साल में दूसरी फिल्म है। पिछले साल अक्षय की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं, जिसमें कि सभी फ्लॉप हो गई थीं। ऐसे में कहा गया कि अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर बुरा दौर चल रहा है। जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखा। अब रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार ने अपनी फीस में बड़े पैमाने पर कटौती की है। अभिनेता प्रति फिल्म 50-100 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते थे। अब लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद, अभिनेता ने कथित तौर पर ओएमजी 2 के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी ने अपनी भूमिका के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए और यामी गौतम ने 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच चार्ज किया है।
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ओएमजी 2 का टीजर जारी किया जिसमें यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी हैं। फिल्म में वह भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2012 की व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी ओएमजी-ओह माय गॉड का सीक्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
ओएमजी में अक्षय ने कृष्ण वासुदेव यादव की भूमिका निभाई थी, जो बाद में भगवान कृष्ण के रूप में सामने आए। फिल्म में परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, ओम पुरी, मुरली शर्मा और गोविंद नामदेव ने अभिनय किया था। इस फिल्म के सीक्वल में स्कूलों में यौन शिक्षा पर आधारित कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
अमित राय द्वारा निर्देशित ओएमजी 2, 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसकी टक्कर सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर के साथ होगी। इससे पहले, रणबीर कपूर की एनिमल भी इसी तारीख पर रिलीज होने वाली थी, हालांकि, बाद में इसे 1 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया। ओएमजी 2 के अलावा अक्षय कुमार के पास पाइपलाइन में बड़े मियां छोटे मियां भी हैं, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।