अक्षय कुमार ने फिल्म पैडमैन के ट्रेलर का ट्रेलर लॉन्च किया है। ये बात अजीब जरूर है लेकिन 'मैडमैन', बोले तो 'पैडमैन' ने ऐसा ही कुछ किया है। दरअसल, 'खिलाड़ी कुमार' ने ट्विटर पर एक क्लिप पोस्ट करते हुए कहा है कि ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। लेकिन जो भी लोग उनके उस ट्वीट को री-ट्वीट करेंगे उसे वह खुद फिल्म का ट्रेलर भेजेंगे।
फैंस के साथ 'खिलाड़ी' का खेल, कहा- 'पैडमैन का ट्रेलर देखना है तो करना होगा ये काम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक फिल्म पैडमैन के कई पोस्टर्स रिलीज करके फिल्म के मेकर्स ने फैन्स के बीच इसे लेकर उत्साह बनाए रखा है। अब जब ट्रेलर की मांग लगातार तेज होती जा रही है, तो अक्षय ने यह क्लिप ट्वीट की है-
So here's the news you've been waiting for! Watch and don't forget to RETWEET to get the #PadManTrailer from Pad Man himself 😉@PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki pic.twitter.com/aJSeLNyUBU
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने के तरीके ढूंढ़ते नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम लक्ष्मीकांत चौहान है जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाएं। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है।
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के अलावा राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। आर बाल्की निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। बतौर प्रोड्यूसर यह ट्विंकल की पहली फिल्म है। फिल्म का बजट 35-40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं इसकी शूटिंग केवल 37 दिनों में पूरी की गई है। बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की इस फिल्म का मुकाबला नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'अय्यारी' से होगा।
पढ़ें: मोशन पोस्टर में पैडमैन के बारे में कुछ ऐसा बोलीं सोनम, अक्षय को मिला सबक