{"_id":"602bdfb78ebc3ee8f97615e0","slug":"akshay-kumar-remembers-kesari-co-star-sandeep-nahar-wrote-a-smiling-young-man-passionate-for-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय और अनुपम खेर ने संदीप नाहर की आत्महत्या पर जताया दुख, लिखा- दिल टूट चुका है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय और अनुपम खेर ने संदीप नाहर की आत्महत्या पर जताया दुख, लिखा- दिल टूट चुका है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर, संदीप नाहर और अक्षय कुमार
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। संदीप नाहर ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'केसरी' में काम किया था। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। संदीप नाहर के सुसाइड के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और कई सेलेब्स ने उनके सुसाइड पर दुख जताया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर संदीप नाहर को याद करते हुए उन्हें याद किया है।
2 of 5
अक्षय कुमार और संदीप नाहर
- फोटो : Instagram
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, ''संदीप नाहर के जाने की खबर सुनकर दिल टूट चुका है। एक हंसता हुआ जवान पुरुष, जो खाने का शौकीन था। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। अगर आपको अच्छा नहीं लग रहा तो किसी की मदद लीजिए। उनकी आत्मा को शांति मिले।' फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार और संदीप नाहर ने साथ काम किया था।
3 of 5
अनुपम खेर
इसके पहले अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक्टर के सुसाइड पर दुख जताया था। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'मुझे कल रात इसके बारे में नहीं पता था, लेकिन मैंने उसके बारे में कुछ घंटे पहले पढ़ा और तुरंत 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी उपस्थिति से जोड़ा। संदीप एक खुशमिजाज लड़का था। मैं संदीप से उस फिल्म के सेट पर ही मिला था। मेरे पास उनके साथ लगभग दो-तीन सीन थे, फिल्म में अन्य अभिनेताओं के साथ उनके अधिक दृश्य थे लेकिन वह निस्संदेह एक अच्छे अभिनेता थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : Twitter
इसके अलावा एक्ट्रेस भूमिका चावला ने कहा, 'डिप्रेशन और सुसाइड सामान्य होता जा रहा है, यह बहुत ही बुरा है।' बता दें कि फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अनुपम खेर और भूमिका चावला ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहन का किरदार निभाया था। इसी फिल्म में अभिनेता संदीप नाहर ने सुशांत के करीबी दोस्त का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार संदीप नाहर और सुशांत सिंह राजपूत के वीडियोज़ को शेयर करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनेता के सुसाइड के बाद से ही उनकी पत्नी कंचन शर्मा को भी लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं। बता दें कि अभिनेता संदीप नाहर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने कंचन से शादी करने का फैसला लेकर सबसे बड़ी गलती की थी। उन्होंने कहा था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ से परेशान होकर ऐसा कदम उठा रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में गोरेगांव पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।