भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा की बहन की शादी का समारोह राजस्थान के जयपुर में हुआ। इस शादी में शामिल होने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन भी पहुंचे थे। शुभी शर्मा ने रवि किशन को शादी में आने पर धन्यवाद दिया है। शुभी शर्मा ने मंगलवार यानी 16 फरवरी को अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है।
अभिनेत्री शुभी शर्मा की बहन की शादी में पहुंचे रवि किशन, भोजपुरी गानों पर यूं लगाए ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभी ने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'मेरी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए आने के लिए धन्यवाद रवि किशन जी।' तस्वीरों के साथ साथ शुभी शर्मा ने एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में रवि किशन और शुभी शर्मा भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रवि किशन और शुभी शर्मा परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं।
मालूम हो कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाली शुभी शर्मा को आज हर भोजपुरी सिनेमा का दर्शक जानता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 की फिल्म, ‘चलनी के चालल दूल्हा’ से की थी जो एक बड़ी हिट साबित हुई। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया।
कई बड़ी फ़िल्में कर चुकीं शुभी शर्मा की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज़्यादा है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। कुछ सालों पहले उन्हें एक शख़्स ने सोशल मीडिया के जरिए ही इतना परेशान कर दिया कि वो मानसिक तनाव से घिर गईं थीं। लेहरन भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई थी।
उन्होंने कहा, ‘एक आदमी है राजेश जायसवाल नाम का, जिसने सोशल मीडिया के ज़रिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की। बहुत ज़्यादा उसने गलत लिखा, पिक्स अपलोड की है एडिट करके। उसने मेरी मम्मी और बहन के साथ वाली तस्वीरों को एडिट कर अपनी तस्वीर लगा ली। फेसबुक मैसेंजर के ज़रिए उसने मेरे रिलेटिव्स और फैमिली वालों को गंदे- गंदे मैसेज भेजे। मेरे जितने भी फैन्स हैं जो मुझे इतना प्यार देते हैं, सम्मान देते हैं उनको भी गंदे – गंदे मैसेज किए।